Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार खेत बचाओ अभियान : 41 ग्राम पंचायतों में किसानों क…
खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों की चौपाल
खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों की चौपाल
राज्य सरकार

खेत बचाओ अभियान : 41 ग्राम पंचायतों में किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया जा रहा प्रशिक्षण

महासमुंद जिले में कृषि विभाग द्वारा 01 से 30 जून 2026 तक ‘खेत बचाओ अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 41 ग्राम पंचायतों में कृषक चौपाल और संगोष्ठियों का आयोजन कर किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 10 Jun 2026, 01:00 PM · अपडेट: 09 Sep 2026, 12:22 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

जिले में कृषि विभाग द्वारा 01 जून से 30 जून 2026 तक संचालित ‘खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर कृषक चौपाल एवं कृषक संगोष्ठी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

अभियान के तहत जिले की 41 ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इनमें महासमुंद विकासखंड में 5, बागबाहरा में 13, पिथौरा में 10, बसना में 8 तथा सरायपाली में 5 कार्यक्रम शामिल हैं।

रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर जोर

अभियान के माध्यम से कृषि विभाग किसानों एवं आम नागरिकों को रासायनिक उर्वरकों के सीमित और संतुलित उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक कर जनभागीदारी को बढ़ावा दे रहा है। कृषक चौपालों में कृषि वैज्ञानिकों एवं विभागीय अधिकारियों ने बताया कि रासायनिक उर्वरकों के असंतुलित उपयोग से भूमि की प्राकृतिक उर्वरता और दीर्घकालिक उत्पादन क्षमता प्रभावित हो रही है। इस चुनौती से निपटने के लिए जैविक एवं प्राकृतिक खेती मिशन को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो पारंपरिक ज्ञान पर आधारित टिकाऊ और आर्थिक रूप से व्यवहार्य खेती पद्धति है।

मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और जैविक खेती की दी जा रही जानकारी

कार्यक्रमों में किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, प्राकृतिक खेती के लाभ, हरी खाद एवं नील हरित काई के उपयोग तथा जैविक उत्पादों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

किसानों को यूरिया एवं डीएपी के विकल्प के रूप में एनपीके, एसएसपी, जैव उर्वरक, नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, जैविक खाद एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही कृषि विभाग द्वारा किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड की अनुशंसाओं के अनुसार उर्वरकों के वैज्ञानिक उपयोग की जानकारी भी दी जा रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें