Tuesday, 18 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
LPG ग्राहकों को राहत : e-KYC की डेडलाइन 23 अगस्त तक बढ़ी, नहीं किया तो देना होगा कमर्शियल रेट खुला नाला बना मौत का जाल, खेलते-खेलते गिरे 4 वर्षीय मासूम की मौत, नगर निगम व्यवस्था पर उठे सवाल बाल सुधार गृह में फंसी के फंदे पर मिला नाबालिग, मौत की वजह तलाश रही पुलिस भर्तियों पर नया बवाल : JSSC-CGL रद्द होते ही सड़क पर उतरे नौकरीपेशा युवा, अब CBI जांच पर अड़े छात्र अस्पताल की बड़ी लापरवाही : युवक को थमा दी HIV पॉजिटिव रिपोर्ट, बवाल मचा तो दूसरी जांच में निकला नेगेटिव रेलवे ट्रैक पर मिली लाश के पीछे का सच, जुए की हार-जीत में गई जान, हत्या को ऐसे दिया हादसे का रूप LPG ग्राहकों को राहत : e-KYC की डेडलाइन 23 अगस्त तक बढ़ी, नहीं किया तो देना होगा कमर्शियल रेट खुला नाला बना मौत का जाल, खेलते-खेलते गिरे 4 वर्षीय मासूम की मौत, नगर निगम व्यवस्था पर उठे सवाल बाल सुधार गृह में फंसी के फंदे पर मिला नाबालिग, मौत की वजह तलाश रही पुलिस भर्तियों पर नया बवाल : JSSC-CGL रद्द होते ही सड़क पर उतरे नौकरीपेशा युवा, अब CBI जांच पर अड़े छात्र अस्पताल की बड़ी लापरवाही : युवक को थमा दी HIV पॉजिटिव रिपोर्ट, बवाल मचा तो दूसरी जांच में निकला नेगेटिव रेलवे ट्रैक पर मिली लाश के पीछे का सच, जुए की हार-जीत में गई जान, हत्या को ऐसे दिया हादसे का रूप
W 𝕏 f
होम रायपुर खुला नाला बना मौत का जाल, खेलते-खेलते गिरे 4 वर्ष…
खुले नाले में गिरने से मासूम की मौत
खुले नाले में गिरने से मासूम की मौत
🔴 BREAKING रायपुर

खुला नाला बना मौत का जाल, खेलते-खेलते गिरे 4 वर्षीय मासूम की मौत, नगर निगम व्यवस्था पर उठे सवाल

रायपुर. राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी नगर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां बारिश के पानी से भरे नाले में गिरने से 4 साल के मासूम काव्यांश साहू की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा गली में खेल रहा था, इसी दौरान अचानक नाले में गिर गया और पानी के तेज बहाव में करीब 500 मीटर दूर तक बह गया।

कीर्तिमान रिपोर्ट रोशनी पटेल
18 Aug 2026, 01:09 PM
रायपुर

राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महात्मा गांधी नगर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के पानी से भरे खुले नाले में गिरने से 4 वर्षीय मासूम काव्यांश साहू की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि काव्यांश अपने घर के बाहर गली में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी से भरे खुले नाले में जा गिरा। नाले में पानी का बहाव तेज होने के कारण वह करीब 500 मीटर दूर तक बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोग बच्चे की तलाश में जुट गए 

स्थानीय लोगों ने काफी खोजबीन के बाद काव्यांश को घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर नाले से बाहर निकाला। उस समय उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही थी। परिजन और मोहल्ले के लोग उसे तत्काल उपचार के लिए मेडिशाइन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया। 

बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया

बारिश के पानी में छिपा था खुला नाला जानकारी के अनुसार, सोमवार को काव्यांश अपने घर के बाहर गली में चार-पांच बच्चों के साथ खेल रहा था। लगातार बारिश होने के कारण इलाके की गलियों में पानी भर गया था और नाला पूरी तरह दिखाई नहीं दे रहा था। खेलते समय काव्यांश खुले नाले के पास पहुंच गया और अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद वह करीब तीन फीट गहरे नाले में जा गिरा। बारिश के पानी और जलभराव के कारण आसपास मौजूद बच्चों को भी नाले की वास्तविक स्थिति का अंदाजा नहीं हो सका।

 बारिश में बड़ा खतरा नाले में भरा पानी 

तेज बहाव में करीब 500 मीटर दूर तक बहा मासूम

नाले में गिरते ही काव्यांश पानी के बहाव की चपेट में आ गया और देखते ही देखते काफी दूर तक बह गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नाले की गहराई लगभग तीन फीट थी और उसमें पानी का बहाव इतना तेज था कि बच्चा खुद को संभाल नहीं पाया। घटना के कुछ समय बाद स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की।  

घटना के समय मासूम की बड़ी बहन मौजूद थी

स्थानीय लोगों के अनुसार, भाई के नाले में गिरने के बाद वह घबरा गई और आसपास की दुकानों या मोहल्ले के लोगों से तुरंत मदद मांगने के बजाय अपनी मां को बुलाने के लिए घर चली गई। इस कारण घटना की जानकारी दूसरे लोगों तक पहुंचने और बचाव कार्य शुरू होने में देरी हो गई। लोगों का कहना है कि यदि हादसे की सूचना तुरंत आसपास मौजूद लोगों को मिल जाती तो बच्चे को जल्दी नाले से बाहर निकाला जा सकता था।  

रोजगार के सिलसिले में लखनऊ गए हैं पिता 

काव्यांश के पिता खिलेश साहू मिस्त्री का काम करते हैं और रोजगार के सिलसिले में लखनऊ गए हुए हैं। रायपुर में काव्यांश अपनी मां किरण साहू और बड़ी बहन वर्षा साहू के साथ रहता था। मासूम का जन्मदिन भी इसी महीने आने वाला था, जिसे लेकर परिवार में तैयारियां और उत्साह था। लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद पिता को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। 

नगर निगम की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल 

इस हादसे के बाद रायपुर नगर निगम की व्यवस्था और बारिश से पहले की गई तैयारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में कई नाले खुले हुए हैं, लेकिन उन्हें ढकने या उनके आसपास सुरक्षा घेरा लगाने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए। बारिश के कारण सड़कों और गलियों में जलभराव होने पर खुले नाले दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।  

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें