Thursday, 30 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
युवक की रॉड मारकर हत्या, पिता-पुत्र ने दिया वारदात को अंजाम,   गिरफ्तार हादसा : निर्माणाधीन नाले में डूबकर 6 साल की बच्ची की मौत, ठेकेदार की लापरवाही पर उठे सवाल खौफनाक अंत : कश्मीरी पारा में खूनी खेल, चाकू से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट रायगढ़ में मासूम से दरिंदगी, 8 साल की बच्ची से रेप का आरोपी गिरफ्तार कार्रवाई : रोजनामचा लापरवाही पर 2 टीआई समेत 4 पुलिसकर्मी दंडित युवक की रॉड मारकर हत्या, पिता-पुत्र ने दिया वारदात को अंजाम,   गिरफ्तार हादसा : निर्माणाधीन नाले में डूबकर 6 साल की बच्ची की मौत, ठेकेदार की लापरवाही पर उठे सवाल खौफनाक अंत : कश्मीरी पारा में खूनी खेल, चाकू से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट रायगढ़ में मासूम से दरिंदगी, 8 साल की बच्ची से रेप का आरोपी गिरफ्तार कार्रवाई : रोजनामचा लापरवाही पर 2 टीआई समेत 4 पुलिसकर्मी दंडित
W 𝕏 f
होम रायपुर किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, बेहतर इलाज के …
किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर
किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर
रायपुर

किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया दिल्ली रेफर

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। झांसी-ललितपुर हाईवे पर हुए हादसे के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। हादसे में उनके पैर और कमर में चोट आई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
30 Jul 2026, 04:48 PM
रायपुर
छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव को सड़क हादसे में घायल होने के बाद बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है। गुरुवार सुबह उन्हें झांसी से दिल्ली लाकर मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। हादसे में उनके पैर और कमर में चोट आई है। 

झांसी-ललितपुर हाईवे पर हुआ था हादसा 

जानकारी के मुताबिक, किरण सिंह देव बुधवार को उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। यह हादसा झांसी-ललितपुर हाईवे पर हुआ था। उस समय वह अपने परिवार के साथ बागेश्वर धाम से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। दुर्घटना के तुरंत बाद उन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर करने का निर्णय लिया। 

सामने से आ रहे वाहन को बचाने में बिगड़ा कार का संतुलन 

बताया जा रहा है कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर किरण देव अपने परिवार के साथ बागेश्वर धाम दर्शन के लिए गए थे। वापसी के दौरान झांसी-ललितपुर मार्ग पर अचानक सामने से एक वाहन आ गया। उसे बचाने की कोशिश में चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिसके बाद कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। हादसा इतना तेज था कि कार को काफी नुकसान पहुंचा। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 

सुरक्षा कर्मी और चालक भी थे वाहन में मौजूद 

हादसे के समय किरण सिंह देव के साथ उनकी सुरक्षा में तैनात पीएसओ भी वाहन में मौजूद थे। वहीं, परिवार के अन्य सदस्य दूसरी कार से सफर कर रहे थे, जिसके चलते वे सुरक्षित रहे। इस दुर्घटना में किरण देव के चालक को भी चोटें आई हैं, जिनका इलाज कराया जा रहा है। किरण सिंह देव के सड़क हादसे की जानकारी सामने आने के बाद प्रदेश भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। फिलहाल दिल्ली के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज जारी है और डॉक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें