Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार किसानों को राहत : उचित दर पर खाद वितरण सुनिश्चित …
उर्वरक दुकानों का निरीक्षण
उर्वरक दुकानों का निरीक्षण
राज्य सरकार

किसानों को राहत : उचित दर पर खाद वितरण सुनिश्चित करने प्रशासन सख्त

महासमुंद जिले में किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि एवं राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से उर्वरक विक्रेताओं पर सख्त निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानों और गोदामों में स्टॉक एवं रिकॉर्ड में अनियमितताएं पाई गईं, वहीं अवैध रूप से भंडारित यूरिया भी जब्त किया गया। विभाग ने विक्रेताओं को नियमों का पालन करने के निर्देश देते हुए किसानों से पक्का बिल लेने की अपील की है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 28 May 2026, 10:58 AM · अपडेट: 09 Sep 2026, 04:15 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

जिले में किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार कृषि एवं राजस्व विभाग द्वारा उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण सतत जारी है। इसी क्रम में आज उप संचालक कृषि फागू राम कश्यप एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बसना हरि शंकर पैकरा के नेतृत्व में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बसना उषाकांति खेस ने सागरपाली स्थित किसान कृषि सेवा केन्द्र तथा भंवरपुर स्थित जय दुर्गा कृषि सेवा केन्द्र का निरीक्षण किया। 

इस दौरान उर्वरकों के भंडारण, विक्रय दर, स्टॉक पंजी तथा पॉश मशीन के माध्यम से की जा रही वितरण व्यवस्था का अवलोकन किया गया। निरीक्षण में संबंधित विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि किसानों को शासन द्वारा निर्धारित दर पर तथा उनके रकबे के अनुसार ही रासायनिक उर्वरकों का वितरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही दुकानों में उपलब्ध उर्वरकों की दर सूची प्रदर्शित करने एवं सभी आवश्यक अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए गए।

अवैध यूरिया भंडारण पर कार्रवाई

इसी तरह संयुक्त टीम द्वारा तहसील कोमाखान अंतर्गत ग्राम मुनगासेर में खोमसिंह पिता घनाराम साहू के कोठार में लगभग 50 बोरी यूरिया खाद अवैध रूप से जमा पाया गया, जिसकी खरीदी सम्बन्धित बिल वाउचर उनके द्वारा नहीं दिखाया गया। उक्त यूरिया को जप्त करने की कार्रवाई की गई। वहीं संयुक्त टीम द्वारा ग्राम पटेवा में प्रतीक बीज भंडार दुकान एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया। जिसमें पॉश मशीन में 328 बोरी यूरिया खाद बताया गया, भौतिक रूप से 214 बोरी पाया गया। जिसमें 114 बोरी यूरिया खाद कम मिला। कृषि विभाग द्वारा खाद एवं पॉश मशीन जब्ती की कार्रवाई की गई।

विभाग की सख्त चेतावनी 

कृषि विभाग ने निर्देशित किया है कि किसानों को समय पर एवं उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। यदि किसी विक्रेता द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूली जाती है अथवा किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा किसानों से अपील की गई है कि उर्वरक क्रय करते समय पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें तथा किसी प्रकार की शिकायत होने पर राजस्व विभाग अथवा कृषि विभाग से संपर्क करें।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें