Korba Drowning Incident: पाली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है,तालाब में नहाने गईं तीन मासूम बच्चियों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान इंदु (7 वर्ष), राखी (8 वर्ष) और साधना (8 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों बच्चियां एक ही बस्ती की रहने वाली थीं और आपस में अच्छी सहेलियां थीं। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
स्कूल नहीं गई थीं बच्चियां
जानकारी के अनुसार, घटना वाले दिन तीनों बच्चियां स्कूल नहीं गई थीं और घर पर ही थीं। उनके परिजन अपने काम पर गए हुए थे। दोपहर के समय तीनों सहेलियां घर से निकलकर पास स्थित तालाब में नहाने चली गईं। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वे घर वापस नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की।
तालाब किनारे मिले कपड़े, बढ़ा शक
इस दौरान पता चला कि तीनों बच्चियां तालाब की ओर गई थीं। जब लोग तालाब के पास पहुंचे तो वहां बच्चियों के कपड़े और चप्पल पड़े हुए मिले, जिससे अनहोनी की आशंका बढ़ गई। तालाब में मिला पहला शव, फिर शुरू हुआ रेस्क्यू अभियान ग्रामीणों ने तालाब में तलाश शुरू की तो पानी में इंदु का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस-ग्रामीणों ने की तलाश
सूचना मिलते ही पाली थाना प्रभारी मनोज कौशिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर तालाब में खोज अभियान चलाया। काफी प्रयास के बाद राखी और साधना के शव भी तालाब से बाहर निकाले गए। पुलिस कर रही जांच बताया जा रहा है कि जिस समय तीनों बच्चियां तालाब में नहाने गई थीं, उस वक्त वहां कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था।

डूबने से मौत की आशंका
एक ग्रामीण के तालाब के पास पहुंचने पर उसे पानी में शव दिखाई दिया, जिसके बाद घटना की जानकारी अन्य लोगों को हुई।
प्रारंभिक जांच में तीनों बच्चियों की मौत गहरे पानी में डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है।
तीनों शवों का हुआ पंचनामा
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की है और मामले की जांच जारी है। पाली थाना प्रभारी मनोज कौशिक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। तालाब से तीनों बच्चियों के शव बरामद कर आगे की कार्रवाई की गई है।

