Tuesday, 23 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
माफियाओं की दबंगई : सरकारी वाहन रोककर आरक्षक से मारपीट, जब्त ट्रक छुड़ाया उजड़ गई खुशियां : रीवा से सफर पर निकला परिवार हादसे का शिकार, 6 माह के बच्चे की मौत सनसनी : रेत में दफन मिली युवती, पहचान में जुटी पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन : ग्रामीण के घर में घुसे तेंदुए को बेहोश कर निकाला गया चंदा चोरी मामला : SIT ने सौंपी रिपोर्ट, 200 करोड़ के घपले की आशंका, किसी को नहीं मिली क्लीन चिट लोहागढ़ किला मर्डर मिस्ट्री : मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी केतन की हत्या की साजिश, 350 फीट गहरी खाई में दिया था धक्का माफियाओं की दबंगई : सरकारी वाहन रोककर आरक्षक से मारपीट, जब्त ट्रक छुड़ाया उजड़ गई खुशियां : रीवा से सफर पर निकला परिवार हादसे का शिकार, 6 माह के बच्चे की मौत सनसनी : रेत में दफन मिली युवती, पहचान में जुटी पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन : ग्रामीण के घर में घुसे तेंदुए को बेहोश कर निकाला गया चंदा चोरी मामला : SIT ने सौंपी रिपोर्ट, 200 करोड़ के घपले की आशंका, किसी को नहीं मिली क्लीन चिट लोहागढ़ किला मर्डर मिस्ट्री : मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी केतन की हत्या की साजिश, 350 फीट गहरी खाई में दिया था धक्का
W 𝕏 f
होम भारत लोहागढ़ किला मर्डर मिस्ट्री : मंगेतर ने प्रेमी के…
हत्या का खुलासा
हत्या का खुलासा
🔴 BREAKING भारत

लोहागढ़ किला मर्डर मिस्ट्री : मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी केतन की हत्या की साजिश, 350 फीट गहरी खाई में दिया था धक्का

महाराष्ट्र के पुणे जिले के प्रसिद्ध लोहागढ़ किले में 24 वर्षीय केतन अग्रवाल की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआत में जिसे सेल्फी लेते समय पैर फिसलने का हादसा माना जा रहा था, वह अब एक सोची-समझी हत्या की साजिश निकली है। पुलिस जांच के अनुसार, केतन की मंगेतर ने ही उसे रास्ते से हटाने के लिए 350 फीट गहरी खाई में धक्का दिया था।

विशेष संवाददाता
23 Jun 2026, 02:43 PM
पुणे
महाराष्ट्र के पुणे जिले के मशहूर लोहागढ़ किले में हुए एक हादसे की जांच में बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यहां 24 साल के केतन विशाल अग्रवाल की मौत के मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। शुरुआत में जिस घटना को सेल्फी लेते समय पैर फिसलने का हादसा माना जा रहा था, वह अब एक सोची-समझी हत्या की साजिश बनकर सामने आई है। 
पुलिस को शक है कि केतन की मौत कोई दुर्घटना नहीं थी, बल्कि उसकी मंगेतर ने ही उसे रास्ते से हटाने के लिए यह खौफनाक कदम उठाया। मंगेतर के बयानों में लगातार आ रहे बदलाव के बाद पुलिस का शक गहरा गया था।

कॉल डिटेल और सोशल मीडिया की जांच से खुला राज

पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए मंगेतर के मोबाइल फोन और उसके कॉल रिकॉर्ड्स की गहनता से पड़ताल की। इस जांच में पता चला कि वह किसी दूसरे लड़के के साथ रिश्ते में थी। पुलिस का दावा है कि इसी गुप्त संबंध के कारण मंगेतर और उसके प्रेमी ने मिलकर केतन को जान से मारने का पूरा प्लान तैयार किया। पुलिस को संदेह है कि योजना के तहत ही केतन को लोहागढ़ किले की करीब 350 फीट गहरी घाटी के पास ले जाया गया और वहां से नीचे धक्का दे दिया गया, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई।

मंगेतर का जन्मदिन मनाने जयपुर से आया था केतन

केतन अग्रवाल अगले महीने होने वाली अपनी शादी को लेकर बेहद खुश था। उसकी मंगेतर का जन्मदिन 19 जून को था और इसी को खास बनाने के लिए उसने दोस्तों के साथ लोहागढ़ किले की ट्रिप प्लान की थी। केतन के परिवार ने जयपुर के एक बड़े महल में आलीशान शादी की बुकिंग भी कर रखी थी। शुरुआत में सबको लगा कि पहाड़ पर तस्वीरें खींचते वक्त संतुलन बिगड़ने से केतन नीचे गिर गया। लेकिन अब पुलिस की स्पेशल टीम घटनास्थल से मिले सबूतों और गवाहों के आधार पर केस को मर्डर मिस्ट्री मानकर आगे बढ़ा रही है। जल्द ही इस मामले में बड़ी गिरफ्तारी हो सकती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें