Sunday, 21 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
कारवाई : गरीब मजदूर बनकर करते थे रेकी, रात में लूटते थे घर 14 बदमाश गिरफ्तार पेड़ के नीचे शिक्षा व्यवस्था : लावा गांव में पहली बार स्कूल शुरू, भवन नहीं फिर भी उत्साह बरकरार बड़ी कार्रवाई : बाल श्रम पर सख्त हुईं डॉ. वर्णिका शर्मा, 6 बच्चों को कराया मुक्त गांजा तस्करी : स्टेपनी टायर में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, जामुल पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा कार्रवाई : रायपुर कोर्ट में फर्जी वकील गिरफ्तार, कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद कार्रवाई : सूने मकानों को बनाते थे निशाना, रायपुर पुलिस ने दबोचा शातिर गिरोह कारवाई : गरीब मजदूर बनकर करते थे रेकी, रात में लूटते थे घर 14 बदमाश गिरफ्तार पेड़ के नीचे शिक्षा व्यवस्था : लावा गांव में पहली बार स्कूल शुरू, भवन नहीं फिर भी उत्साह बरकरार बड़ी कार्रवाई : बाल श्रम पर सख्त हुईं डॉ. वर्णिका शर्मा, 6 बच्चों को कराया मुक्त गांजा तस्करी : स्टेपनी टायर में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, जामुल पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा कार्रवाई : रायपुर कोर्ट में फर्जी वकील गिरफ्तार, कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद कार्रवाई : सूने मकानों को बनाते थे निशाना, रायपुर पुलिस ने दबोचा शातिर गिरोह
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना कम प्रीमियम, बड़ा सहारा : परिवार को मिला 2 लाख रु…
परिवार को मिला 2 लाख रुपये का बीमा लाभ
परिवार को मिला 2 लाख रुपये का बीमा लाभ
सरकारी सूचना

कम प्रीमियम, बड़ा सहारा : परिवार को मिला 2 लाख रुपये का बीमा लाभ

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत ग्राम पंचायत छिबर्रा की दिवंगत जमुना बाई दिवान के नामांकित हितग्राही किशन दिवान को 2 लाख रुपये की बीमा सहायता राशि प्रदान की गई। बैंक एवं पंचायत अधिकारियों के सहयोग से दावा प्रक्रिया पूरी हुई। अधिकारियों ने बताया कि कम प्रीमियम वाली यह योजना जरूरतमंद परिवारों को कठिन समय में आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
21 Jun 2026, 11:19 AM
महासमुंद

केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत ग्राम पंचायत छिबर्रा निवासी स्वर्गीय जमुना बाई दिवान के नामांकित हितग्राही को 2 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई। जमुना बाई दिवान का 28 मार्च 2026 को निधन हो गया था। उनके नाम से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा पिथौरा में बैंक खाता संचालित था, जिसमें किशन दिवान को नॉमिनी के रूप में नामांकित किया गया था।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत सामान्य मृत्यु होने पर पात्र नॉमिनी किशन दिवान को 2 लाख रुपये की बीमा सहायता राशि स्वीकृत कर प्रदान की गई। इस सहायता राशि से परिवार को आर्थिक संबल प्राप्त हुआ है।

दावा प्रक्रिया में अधिकारियों का सहयोग

बीमा दावा प्रक्रिया के सफल निराकरण में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा पिथौरा के शाखा प्रबंधक ज्ञान रंजन खुटे का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा जनपद पंचायत के अधिकारी डी.एल. बरिहा (बीपीएम), कृष्णा दिवान (पीआरपी), आबिद अली (एफएलसीआरपी), गायत्री यादव तथा बैंक मित्र पदमा पैकरा ने भी आवश्यक सहयोग प्रदान किया। जिला अग्रणी बैंक कार्यालय, बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा आयोजित वित्तीय साक्षरता एवं जनजागरूकता शिविरों के माध्यम से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। इन शिविरों के जरिए नागरिकों को योजनाओं से जुड़ने और उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

कम प्रीमियम में सुरक्षा

अधिकारियों ने बताया कि कम प्रीमियम में उपलब्ध प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए कठिन परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। योजना के तहत मिलने वाली बीमा सहायता राशि संकट की घड़ी में परिवारों को वित्तीय संबल प्रदान करती है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें