Monday, 07 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम कारोबार LPG Cylinder Booking New Rule : अब 25 दिन बाद ही …
LPG booking rule updated to 25 days (Image Source: Social Media)
LPG booking rule updated to 25 days (Image Source: Social Media)
कारोबार Featured

LPG Cylinder Booking New Rule : अब 25 दिन बाद ही बुक होगा दूसरा सिलेंडर, ग्रामीण-शहरी ग्राहकों को राहत

LPG Cylinder Booking New Rule: केंद्र सरकार ने देशभर के घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। अब ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के ग्राहकों के लिए एलपीजी सिलेंडर रीफिल बुकिंग के बीच एक समान समय सीमा लागू होगी। नए नियम के अनुसार, एक सिलेंडर लेने के बाद दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए ग्राहकों को 25 दिनों का इंतजार करना होगा।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
07 Sep 2026, 07:06 PM
नई दिल्ली
LPG Cylinder Booking New Rule: केंद्र सरकार ने देशभर के घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। अब ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के ग्राहकों के लिए एलपीजी सिलेंडर रीफिल बुकिंग के बीच एक समान समय सीमा लागू होगी। नए नियम के अनुसार, एक सिलेंडर लेने के बाद दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए ग्राहकों को 25 दिनों का इंतजार करना होगा।
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने सोमवार को इस बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने एलपीजी सिलेंडर रीफिल को लेकर पहले से लागू अलग-अलग समय सीमा को खत्म करते हुए पूरे देश में एक समान नियम लागू करने का फैसला लिया है।

पहले ग्रामीण क्षेत्रों में था 45 दिनों का अंतर

नए नियम से पहले शहरी इलाकों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की दो बुकिंग के बीच 25 दिनों का अंतर तय था। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए यह अवधि 45 दिन निर्धारित की गई थी। अब सरकार ने ग्रामीण और शहरी ग्राहकों के बीच इस अंतर को समाप्त कर दिया है। 

तेल कंपनियों को तत्काल लागू करने के निर्देश

पेट्रोलियम मंत्रालय ने 7 सितंबर को देश की तीन प्रमुख तेल विपणन कंपनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) को निर्देश जारी किए हैं। इन कंपनियों को नए नियम को तुरंत प्रभाव से लागू करने को कहा गया है।

सप्लाई में सुधार के बाद लिया गया फैसला

मंत्रालय के अनुसार, कुछ समय पहले मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव और संघर्ष के कारण एलपीजी सप्लाई प्रभावित हुई थी। उस दौरान गैस की उपलब्धता बनाए रखने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में दो सिलेंडरों की बुकिंग के बीच 45 दिनों की सीमा तय की गई थी। अब देश में एलपीजी की आपूर्ति व्यवस्था में सुधार हुआ है और लंबित मांग भी काफी हद तक पूरी हो चुकी है। इसी को देखते हुए सरकार ने पुराने नियमों में बदलाव कर राहत देने का फैसला किया है। 

ग्रामीण परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ

नए नियम का सबसे ज्यादा फायदा ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलू एलपीजी ग्राहकों को मिलेगा। पहले 45 दिनों की अवधि के कारण कई परिवारों को सिलेंडर खत्म होने के बाद परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब वे 25 दिन पूरे होने के बाद अगला सिलेंडर बुक करा सकेंगे।

देशभर में लागू होगा एक समान नियम

सरकार के इस फैसले के बाद अब पूरे देश में घरेलू एलपीजी ग्राहकों के लिए सिलेंडर रीफिल बुकिंग का नियम समान रहेगा। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ता 25 दिनों के अंतराल के बाद अपना अगला सिलेंडर प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें