Monday, 13 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
नाव हादसा : 15 भारतीय पर्यटकों के शव हो ची मिन्ह सिटी भेजे गए, अपनों को सौंपने की प्रक्रिया तेज करंट ने छीनी इंजीनियर की जिंदगी : ड्यूटी के दौरान गई  जान, BSP में हादसे के बाद यूनियन ने खोला मोर्चा महादेव एप नेटवर्क पर छापा : 45 हजार वेतन का झांसा और सट्टा एप का काम, श्रीलंका में 147 भारतीयों पर कार्रवाई पब में अग्निकांड : चीख-पुकार के बीच 27 जिंदगी खाक, टॉयलेट में छिपकर जान बचाने गए लोगों की भी मौत चोरी का खुलासा : सीसी कैमरा, तौल कांटा समेत सामान चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार गबन मामला : 22 लाख के गबन में छह महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार नाव हादसा : 15 भारतीय पर्यटकों के शव हो ची मिन्ह सिटी भेजे गए, अपनों को सौंपने की प्रक्रिया तेज करंट ने छीनी इंजीनियर की जिंदगी : ड्यूटी के दौरान गई  जान, BSP में हादसे के बाद यूनियन ने खोला मोर्चा महादेव एप नेटवर्क पर छापा : 45 हजार वेतन का झांसा और सट्टा एप का काम, श्रीलंका में 147 भारतीयों पर कार्रवाई पब में अग्निकांड : चीख-पुकार के बीच 27 जिंदगी खाक, टॉयलेट में छिपकर जान बचाने गए लोगों की भी मौत चोरी का खुलासा : सीसी कैमरा, तौल कांटा समेत सामान चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार गबन मामला : 22 लाख के गबन में छह महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम रायपुर महादेव एप नेटवर्क पर छापा : 45 हजार वेतन का झांसा…
महादेव सट्टा एप मामला
महादेव सट्टा एप मामला
🔴 BREAKING रायपुर

महादेव एप नेटवर्क पर छापा : 45 हजार वेतन का झांसा और सट्टा एप का काम, श्रीलंका में 147 भारतीयों पर कार्रवाई

महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में श्रीलंका से बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीलंकाई पुलिस ने सट्टा नेटवर्क से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी कर 147 भारतीयों को हाउस अरेस्ट किया है। इनमें छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के युवकों के शामिल होने की बात कही जा रही है। युवाओं को नौकरी का झांसा देकर श्रीलंका भेजे जाने और वहां सट्टा एप के लिए काम कराने का आरोप है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
13 Jul 2026, 09:32 AM
रायपुर
महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई की बात सामने आई है। श्रीलंका में सट्टा नेटवर्क से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी कर 147 भारतीय नागरिकों को हाउस अरेस्ट किया गया है। हालांकि, इस कार्रवाई की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीलंका पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ भारतीय नागरिक महादेव सट्टा एप से जुड़े ऑनलाइन ऑपरेशन में शामिल हैं। इसके बाद संबंधित ठिकानों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान 147 भारतीयों को हिरासत में लेकर उनके पासपोर्ट और वीजा अपने कब्जे में लेने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। 

नौकरी का झांसा देकर भेजे जाने का दावा

हालांकि, इस मामले में रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला और दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने किसी भी आधिकारिक जानकारी से इनकार किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, श्रीलंका में पकड़े गए लोगों में छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव के युवक शामिल हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ लोगों के भी शामिल होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर संपर्क किया गया था। उन्हें करीब 45 हजार रुपए मासिक वेतन, रहने और खाने की सुविधा का लालच दिया गया। नौकरी की उम्मीद में युवक श्रीलंका पहुंचे, लेकिन आरोप है कि वहां उनसे महादेव सट्टा एप के लिए काम कराया जाने लगा।

मुख्य आरोपी सिकंदर प्रसाद की तलाश जारी

कार्रवाई की भनक लगते ही इस नेटवर्क से जुड़े मुख्य आरोपी सिकंदर प्रसाद के फरार होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह श्रीलंका से भारत लौटने के बाद भूमिगत हो गया है। स्थानीय पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं। अब तक इस मामले में हजारों करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त किए जाने और 40 से अधिक एफआईआर दर्ज होने की जानकारी सामने आ चुकी है। फिलहाल श्रीलंका में हुई कार्रवाई को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें