Sunday, 27 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
NTA security: NEET विवाद के बाद पेपर सुरक्षा को लेकर बड़े बदलाव,  नए ऑफिस में CISF तैनात River Rescue Operation: अंधेरी रात, उफनती नदी और पांच जिंदगियां... खैरागढ़ TI ने जान जोखिम में डालकर किया साहसिक रेस्क्यू Raipur Threat Case: लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर से देर रात तक पूछताछ Raigarh News: सोते समय परिवार पर टूटा कहर, कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत Chandrapal Singh Lodhi Accident: गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पोल से टकराई भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर Durg POCSO Case: 4 साल की बच्ची से दरिंदगी मामले में दोषी को उम्रकैद, 153 दिन बाद आया फैसला NTA security: NEET विवाद के बाद पेपर सुरक्षा को लेकर बड़े बदलाव,  नए ऑफिस में CISF तैनात River Rescue Operation: अंधेरी रात, उफनती नदी और पांच जिंदगियां... खैरागढ़ TI ने जान जोखिम में डालकर किया साहसिक रेस्क्यू Raipur Threat Case: लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर से देर रात तक पूछताछ Raigarh News: सोते समय परिवार पर टूटा कहर, कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत Chandrapal Singh Lodhi Accident: गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पोल से टकराई भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर Durg POCSO Case: 4 साल की बच्ची से दरिंदगी मामले में दोषी को उम्रकैद, 153 दिन बाद आया फैसला
W 𝕏 f
होम › धमतरी › Mahanadi River Flood: धमतरी में बाढ़ का हैरान करन…
Liquor bottles floating in floodwaters  (Image Source: Social Media)
Liquor bottles floating in floodwaters (Image Source: Social Media)
धमतरी Featured

Mahanadi River Flood: धमतरी में बाढ़ का हैरान करने वाला नजारा, पानी में बहने लगी शराब की बोतलें वीडियो वायरल

Mahanadi River Flood: धमतरी जिले के कुरुद क्षेत्र के नारी गांव में भारी बारिश के बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लगातार बारिश और महानदी के बढ़ते जलस्तर के कारण गांव में स्थित शराब दुकान पूरी तरह बाढ़ के पानी की चपेट में आ गई। देखते ही देखते दुकान के अंदर पानी भर गया और वहां रखी शराब की कई बोतलें पानी के तेज बहाव के साथ बहने लगीं।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
प्रकाशित: 27 Sep 2026, 02:56 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
धमतरी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahanadi River Flood: धमतरी जिले के कुरुद क्षेत्र के नारी गांव में भारी बारिश के बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लगातार बारिश और महानदी के बढ़ते जलस्तर के कारण गांव में स्थित शराब दुकान पूरी तरह बाढ़ के पानी की चपेट में आ गई। देखते ही देखते दुकान के अंदर पानी भर गया और वहां रखी शराब की कई बोतलें पानी के तेज बहाव के साथ बहने लगीं। नदी में बहती बोतलों को देखकर आसपास के लोगों में कौतूहल फैल गया और बड़ी संख्या में लोग नारी पुल के पास पहुंच गए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बाढ़ के पानी के बीच बहती बोतलों और उन्हें देखने के लिए जमा हुई भीड़ दिखाई दे रही है।

बोतलें निकालने के लिए लोगों ने लगाया देसी जुगाड़

महानदी में आई बाढ़ और गंगरेल बांध से लगातार छोड़े जा रहे पानी के चलते नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। तेज बहाव के बीच शराब की बोतलें बहती देख कई लोग उन्हें निकालने के प्रयास में जुट गए। कुरुद के नारी पुल के पास लोगों ने पानी के बहाव के बीच पहुंचकर बोतलों को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान लोगों ने बांस, साड़ी और जाली की मदद से एक देसी जुगाड़ तैयार किया, जिसके सहारे बहते पानी से बोतलें बाहर निकालने का प्रयास किया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग नदी किनारे खड़े होकर इस जुगाड़ के जरिए बोतलें पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।   

वायरल वीडियो ने खींचा लोगों का ध्यान

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा शुरू हो गई है। वीडियो में बाढ़ के पानी में बहती बोतलों को देखने के लिए जमा लोगों की भीड़ नजर आ रही है। कई लोग मोबाइल से इस पूरे घटनाक्रम को रिकॉर्ड करते भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, प्रशासन लगातार लोगों से अपील करता रहा है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और तेज बहाव वाले नदी-नालों के पास जाने से बचें। पानी का बहाव अचानक बढ़ सकता है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

लगातार बारिश से धमतरी में बढ़ी परेशानी

धमतरी जिले में पिछले कई दिनों से जारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। जिले की प्रमुख नदियां और छोटे-बड़े नाले उफान पर हैं। महानदी में पानी का स्तर बढ़ने के साथ ही आसपास के निचले इलाकों में भी जलभराव की स्थिति बनने लगी है। वहीं, गंगरेल बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नदी का बहाव और तेज हो गया है। प्रशासन की टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि वे बाढ़ प्रभावित इलाकों से दूरी बनाए रखें और किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें