Tuesday, 16 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
अभियान : 1 लाख का अवैध प्लास्टिक जब्त, अब सभापति ने आम जनता से मांगी बड़ी मदद मौत का स्टोर : बलौदाबाजार के एक गांव में 8 संदिग्ध मौतें, गुड़ी की बैठकी से खुला शराब और साजिश का खौफनाक राज! कार्रवाई : 6.93 करोड़ के फर्जी ITC मामले में इस्पात कारोबारी गिरफ्तार, 5 महीने से था फरार खुलासा : व्यापारी से 2.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाला शातिर ठग दुर्ग से पकड़ा गया खुलासा : मध्य प्रदेश के 100 पुलिसकर्मियों पर FIR 5 करोड़ के MD ड्रग्स केस की इनवेस्टिगेशन में फंसा पूरा महकमा कार्रवाई : ACB ने जाल बिछाकर CEO समेत तीन को पकड़ा, 2 लाख की मांग का खुलासा अभियान : 1 लाख का अवैध प्लास्टिक जब्त, अब सभापति ने आम जनता से मांगी बड़ी मदद मौत का स्टोर : बलौदाबाजार के एक गांव में 8 संदिग्ध मौतें, गुड़ी की बैठकी से खुला शराब और साजिश का खौफनाक राज! कार्रवाई : 6.93 करोड़ के फर्जी ITC मामले में इस्पात कारोबारी गिरफ्तार, 5 महीने से था फरार खुलासा : व्यापारी से 2.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाला शातिर ठग दुर्ग से पकड़ा गया खुलासा : मध्य प्रदेश के 100 पुलिसकर्मियों पर FIR 5 करोड़ के MD ड्रग्स केस की इनवेस्टिगेशन में फंसा पूरा महकमा कार्रवाई : ACB ने जाल बिछाकर CEO समेत तीन को पकड़ा, 2 लाख की मांग का खुलासा
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना महासमुंद : सीईओ जिला पंचायत ने पीएमजीएसवाई सड़क व…
महासमुंद में स्वच्छता एवं विकास कार्यों का निरीक्षण
महासमुंद में स्वच्छता एवं विकास कार्यों का निरीक्षण
सरकारी सूचना

महासमुंद : सीईओ जिला पंचायत ने पीएमजीएसवाई सड़क व प्लास्टिक वेस्ट यूनिट का किया निरीक्षण

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद श्री हेमंत नंदनवार ने बागबाहरा कला में पीएमजीएसवाई फेज-4 के तहत निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट का भी निरीक्षण किया और प्लास्टिक कचरे के वैज्ञानिक निपटान, महिला स्व-सहायता समूहों की भागीदारी तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
16 Jun 2026, 04:09 PM
महासमुंद

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद हेमंत नंदनवार ने विकासखण्ड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बागबाहरा कला में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) फेज-4 के तहत निर्माणाधीन सड़क कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता, प्रगति एवं निर्धारित मापदंडों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता श्री आशीष कुलदीप भी मौजूद थे।

निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत ने ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सड़क निर्माण कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

प्लास्टिक वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट का किया निरीक्षण

इसके पश्चात नंदनवार ने ग्राम बागबाहरा कला में स्थापित प्लास्टिक वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लास्टिक कचरे के संग्रहण, छंटाई एवं प्रसंस्करण की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक अपशिष्ट का उचित प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वच्छता अभियान को भी मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट से जुड़ी गतिविधियों में महिला स्व-सहायता समूहों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य को महिलाओं के लिए आजीविका गतिविधि के रूप में विकसित एवं प्रोत्साहित किया जाए, ताकि स्वच्छता के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश

सीईओ जिला पंचायत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्लास्टिक कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटारा सुनिश्चित करें और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाएं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें