Saturday, 29 Aug 2026 भारत
W 𝕏 f
होम महासमुंद Mahasamund News: तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी,…
Seized illicit Mahua liquor and motorcycle
Seized illicit Mahua liquor and motorcycle
महासमुंद

Mahasamund News: तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार, 100 लीटर से ज्यादा शराब जब्त

Mahasamund News: जिले के बसना, बलौदा और सरायपाली थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई की। कुल 101.5 लीटर शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त करते हुए दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

कीर्तिमान न्यूज
28 Aug 2026, 08:50 AM
महासमुंद
Mahasamund News: जिले में अवैध महुआ शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बसना, बलौदा और सरायपाली थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 101.5 लीटर महुआ शराब जब्त की है। इन मामलों में दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। बसना पुलिस को 26 अगस्त 2026 को ग्राम अखराभाटा के पास अवैध शराब रखे जाने की सूचना मिली थी। 

35 लीटर महुआ शराब जब्त 

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम जागेश्वर मिरी, उम्र 35 वर्ष, निवासी गढ़फुलझर बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से नीले रंग की 35 लीटर क्षमता वाली जरकीन बरामद हुई, जिसमें 35 लीटर महुआ शराब भरी हुई थी। पुलिस के अनुसार, शराब रखने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। बसना पुलिस ने दूसरी कार्रवाई ग्राम तिलकपुर नाले के पास की। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला अवैध शराब रखकर ग्राहकों की तलाश कर रही है। 

मोटरसाइकिल से शराब की तस्करी 

मौके पर दबिश देकर पुलिस ने राजकुमारी चौहान, उम्र 40 वर्ष, निवासी तिलकपुर को पकड़ा। महिला के कब्जे से 60 लीटर क्षमता वाले नीले ड्रम में रखी 30 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 65 लीटर शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 13 हजार रुपये बताई गई है। जागेश्वर मिरी और राजकुमारी चौहान के खिलाफ बसना थाने में क्रमशः अपराध क्रमांक 466/2026 और 467/2026 दर्ज किया गया है। दोनों को आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत गिरफ्तार किया गया।बलौदा पुलिस को 27 अगस्त 2026 को सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से बड़ी मात्रा में महुआ शराब लेकर ओडिशा की ओर से सरायपाली जा रहा है। 

ये भी पढ़े... Mahasamund Ganja Smuggling: 85 लाख का गांजा जब्त, स्वीफ्ट कार से एस्कॉर्ट कर रहे 3 तस्कर भी गिरफ्तार

प्लास्टिक की बोरी में रखा 20 लीटर शराब 

सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम सिरपुर नाका के पास जांच शुरू की। कुछ समय बाद पुलिस ने हीरो होंडा सीडी-100 मोटरसाइकिल को रोककर चालक से पूछताछ की। उसकी पहचान अखिलेश विशाल, उम्र 50 वर्ष, निवासी तोरेसिंहा, थाना सरायपाली के रूप में हुई। पुलिस ने मोटरसाइकिल पर रखी प्लास्टिक की बोरी की तलाशी ली तो उसके अंदर पारदर्शी झिल्ली में 20.5 लीटर महुआ शराब मिली। जब्त शराब की कीमत लगभग 4,100 रुपये आंकी गई है। 

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल 

शराब परिवहन में इस्तेमाल करीब 10 हजार रुपये की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई। आरोपी के खिलाफ बलौदा थाने में अपराध क्रमांक 55/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस प्रकरण में जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 14,100 रुपये बताई गई है। सरायपाली पुलिस ने ग्राम बालसी में घड़ीघड़ी तालाब जाने वाले रास्ते पर कार्रवाई की। 

आरोपियों को किया गया गिरफ्तार 

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के बाद पद्मावती रात्रे, उम्र 32 वर्ष, निवासी बालसी के कब्जे से 16 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद की गई। शराब एक सफेद जरकीन और तीन बोतलों में रखी हुई थी। पुलिस का दावा है कि इसे बिक्री के उद्देश्य से रखा गया था। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 3,200 रुपये है। पद्मावती रात्रे के खिलाफ सरायपाली थाने में अपराध क्रमांक 278/2026 दर्ज कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। 

परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त 

तीनों थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 101.5 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की। शराब की कुल अनुमानित कीमत 20,300 रुपये है। इसके अतिरिक्त शराब परिवहन में इस्तेमाल लगभग 10 हजार रुपये की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
और भी पढ़े... Dhamtari crime news: नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, दो युवक गिरफ्तार
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें