Tuesday, 13 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: अंबिकापुर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, गार्ड को बंद कर प्लेस ऑफ सेफ्टी से भागे 6 बालक Illegal Liquor: पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच विवाद, पुलिस से मारपीट के मामले में FIR दर्ज Road Accident: हाईवा से टकराई बाइक, माता-पिता और बेटे की मौत, कछार में 2 बाइकों की भिड़ंत में 1 ने तोड़ा दम Railway Job Fraud: युवक से 13.07 लाख की ठगी, नियुक्ति पत्र और ट्रेनिंग के नाम पर ऐंठे रुपए Maoist Weapons Dump: सुकमा के जंगल में 208 डेटोनेटर बरामद, कारतूस और विस्फोटक भी जब्त Jantar Mantar Protest: बिना अनुमति प्रदर्शन करने पहुंचे CJP नेता हिरासत में, पुलिस ने थमाया तीन नए मैदानों का विकल्प Crime News: अंबिकापुर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, गार्ड को बंद कर प्लेस ऑफ सेफ्टी से भागे 6 बालक Illegal Liquor: पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच विवाद, पुलिस से मारपीट के मामले में FIR दर्ज Road Accident: हाईवा से टकराई बाइक, माता-पिता और बेटे की मौत, कछार में 2 बाइकों की भिड़ंत में 1 ने तोड़ा दम Railway Job Fraud: युवक से 13.07 लाख की ठगी, नियुक्ति पत्र और ट्रेनिंग के नाम पर ऐंठे रुपए Maoist Weapons Dump: सुकमा के जंगल में 208 डेटोनेटर बरामद, कारतूस और विस्फोटक भी जब्त Jantar Mantar Protest: बिना अनुमति प्रदर्शन करने पहुंचे CJP नेता हिरासत में, पुलिस ने थमाया तीन नए मैदानों का विकल्प
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Sawan Month: तीन साल के तीर्थराज ने उठाई कांवड़, …
Carrying the kanwar to the Shiva temple during the Kanwar Yatra
Carrying the kanwar to the Shiva temple during the Kanwar Yatra
महासमुंद

Sawan Month: तीन साल के तीर्थराज ने उठाई कांवड़, नन्हे कदमों से पहुंचा शिव मंदिर

Sawan Month: नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कसेकेरा महादेवा धाम में विशेष पूजा, भक्ति संगीत और भंडारे का आयोजन हुआ। वहीं लालपुरेश्वर महादेव मंदिर तक निकली कांवड़ यात्रा में तीन वर्षीय तीर्थराज शर्मा ने भी नन्ही कांवड़ उठाकर हिस्सा लिया और नंगे पांव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 28 Aug 2026, 04:15 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 10:51 AM
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Sawan Month: नगर सहित ग्रामीण अंचल के शिव मंदिरों में सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भोलेनाथ के भक्तों ने दूर-दूर से जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। समीपस्थ महादेवा धाम कसेकेरा में दिनभर मेले जैसा माहौल रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन किए और भंडारे में प्रसादी ग्रहण की।
नगर के लालपुरेश्वर महादेव मंदिर में स्थानीय श्रद्धालुओं ने महादेवा घाट, रायपुर से कांवड़ यात्रा निकाली। करीब 60 शिव भक्त कांवड़ में जल लेकर नगर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। नगर में विभिन्न स्थानों पर कांवड़ियों का स्वागत किया गया।

कांवड़ देखकर जागी भक्ति, तीन साल के तीर्थराज ने भी थामी कांवड़

कांवड़ यात्रा में सबसे आकर्षण का केंद्र तीन वर्षीय तीर्थराज शर्मा रहा। उसके पिता मयंक शर्मा और चाचा रूपेश शर्मा देवघर बाबा धाम जाकर भगवान शिव को जल चढ़ाने गए थे। तीर्थराज ने उनकी यात्रा की तैयारी, कांवड़ यात्रा के वस्त्र, कांवड़ तथा देवघर पहुंचने के बाद की तस्वीरें और वीडियो देखे थे। कांवड़ियों को बोल बम का जयघोष करते और भगवान शिव को जल चढ़ाते देखकर उसके मन में भी भोलेनाथ को जल चढ़ाने और बोल बम जाने की ललक जाग उठी।

अपनी कांवड ले कर पहुंचा तीर्थराज
नन्हे हांथों में उठाई कांवड़ 

इसके बाद तीर्थराज ने भी कांवड़ लेकर बोल बम जाने की जिद पकड़ ली। परिवार ने उसकी बाल मन की इच्छा पूरी करने का निर्णय लिया। घर से गंगाजल लेकर नन्हे तीर्थराज ने अपनी छोटी सी कांवड़ उठाई और लालपुरेश्वर महादेव मंदिर की ओर जा रहे कांवड़ यात्रियों के साथ चल पड़ा। नन्हे हाथों में कांवड़ थामे तीर्थराज को देखकर रास्ते में लोगों की नजरें भी उस पर टिक गईं। वह नंगे पांव कांवड़ लेकर मंदिर तक पहुंचा और भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपनी जिद पूरी की।

श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केन्द्र बना तीर्थराज 

तीर्थराज की छोटी सी कांवड़ यात्रा ने श्रद्धालुओं के बीच भक्ति का अलग ही भाव पैदा कर दिया। उम्र महज तीन वर्ष, लेकिन भोलेनाथ के प्रति आस्था ऐसी कि नन्हे कदम भी कांवड़ यात्रा में शामिल हो गए। मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के बाद तीर्थराज ने भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

भगवान बिजेश्वर नाथ महादेव मंदिर कसेकेरा में पूरे श्रावण मास श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा। प्रत्येक सोमवार बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे। अंतिम सोमवार को भी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ भक्ति संगीत कार्यक्रम और नि:शुल्क भंडारे का आयोजन किया गया।

दिन भर लगा कर श्रद्धालुओं का तांता 

इसी तरह नगर के चंडीकेश्वर महादेव मंदिर, तुरीय आनंद आश्रम भानपुर सहित अन्य शिवालयों में हवन, अभिषेक और भंडारे के आयोजन हुए। दुर्गा मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर में भी दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने दूध, जल, शहद सहित विभिन्न सामग्रियों से भोलेनाथ का अभिषेक किया।

देर रात तक चला धार्मिक अनुष्ठान 

श्रावण मास के अंतिम सोमवार के चलते नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी शिव मंदिरों में देर रात तक पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे। पूरे दिन क्षेत्र बोल बम के जयघोष और शिव भक्ति से गूंजता रहा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें