Friday, 28 Aug 2026 भारत
W 𝕏 f
होम महासमुंद Mahasamund Ganja Smuggling: 85 लाख का गांजा जब्त,…
Accused arrested with 170 kg of cannabis
Accused arrested with 170 kg of cannabis
महासमुंद

Mahasamund Ganja Smuggling: 85 लाख का गांजा जब्त, स्वीफ्ट कार से एस्कॉर्ट कर रहे 3 तस्कर भी गिरफ्तार

Mahasamund Ganja Smuggling: पुलिस ने एनएच-353 पर मिनी ट्रक में कांच के कचरे के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा 170.75 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 97 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई।

कीर्तिमान न्यूज
28 Aug 2026, 07:59 AM
महासमुंद
Mahasamund Ganja Smuggling: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शातिर तरीके से की जा रही गांजे की तस्करी का पर्दाफाश करते हुए 170.75 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 85 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में चार शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर कुल 97 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है। जिले में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत 26 अगस्त को पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि एक मिनी ट्रक में भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। 

कांच के ढेर में छिपा था 170 किलो गांचा 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने एनएच-353 स्थित महाराजा ढाबा (बिरकोनी) के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध मिनी ट्रक (क्रमांक DD 01 M 9023) को रोका। ऊपरी तौर पर देखने पर ट्रक के डाले में कांच के टुकड़े और कचरा भरा हुआ नजर आ रहा था। हालांकि, जब पुलिस ने शक के आधार पर बारीकी से तलाशी ली और कांच के ढेर को हटाया, तो नीचे बोरियों में छिपाकर रखा गया 170 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ। 

ट्रक की निगरानी कर रहे तीन लोग गिरफ्तार 

मौके से ट्रक चालक अंकित कुमार यादव (25 वर्ष), निवासी रायबरेली (उत्तर प्रदेश) को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार चालक से जब कड़ी पूछताछ की गई, तो एक और बड़ा खुलासा हुआ। आरोपी ने बताया कि गांजे से भरे ट्रक की निगरानी और पुलिस की लोकेशन देने के लिए उसके तीन साथी एक लाल रंग की स्वीफ्ट कार (क्र. UP 65 BL 9148) से ट्रक के पीछे-पीछे आ रहे हैं। पुलिस ने तुरंत रणनीति बनाकर इंतजार किया और कुछ ही देर में सामने से आ रही लाल स्वीफ्ट कार को रोक लिया। 

85 लाख के साथ अन्य सामग्री भी जब्त 

कार में सवार तीनों आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे मिनी ट्रक को एस्कॉर्ट कर रहे थे और इस तस्करी के खेल में बराबर के भागीदार हैं। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है कि यह गांजा बौद्धगढ़ (ओडिशा) से लोड किया गया था और इसे फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) में खपाने की तैयारी थी। पुलिस ने तस्करों के पास से 170.75 किग्रा गांजा (कीमत ₹85 लाख), मिनी ट्रक (कीमत ₹10 लाख), स्वीफ्ट कार (कीमत ₹2 लाख), एक नोकिया कीपैड मोबाइल और ₹3,670 नगद बरामद किए हैं। कुल जब्त मशरूका की कीमत ₹97,03,970/– आंकी गई है। मामले में थाना महासमुंद में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 481/2026 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों का ब्यौरा:

  • अंकित कुमार यादव (उम्र 25 साल) – निवासी: ग्राम गणेश कपर्वा, थाना ऊंचाहार, जिला रायबरेली (उ.प्र.) (मुख्य वाहन चालक)

  • संतोष गुप्ता (उम्र 60 साल) – निवासी: ग्राम माधोसिंह, थाना औराई, जिला भदोही (उ.प्र.) (कार से एस्कॉर्ट करने वाला)

  • अविनाश सिंह (उम्र 43 साल) – निवासी: भक्ति नगर कालोनी, पांडेयपुर, वाराणसी (उ.प्र.) (कार से एस्कॉर्ट करने वाला)

  • श्याम प्रकाश सोनी (उम्र 37 साल) – निवासी: सालारपुर, वाराणसी (उ.प्र.) (कार से एस्कॉर्ट करने वाला)

और भी पढ़े... Crime News: पैसे के विवाद में पटवारी पर लोहे की रॉड से हमला, घटना का वीडियो वायरल
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें