Tuesday, 22 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: चरित्र शंका में पति ने पत्नी को बेल्ट से पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार LPG Cylinder Theft Case: गैस सिलेंडर चोरी मामले में कार्रवाई, 3.50 लाख के सामान के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार CG Crime News: बालोद में युवक ने हसिए से खुद को किया घायल, गांव में घूमते देख ग्रामीणों में फैली दहशत Rajnandgaon District Hospital: प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, जिला अस्पताल पर उठे सवाल Delhi-Mumbai Expressway: पत्थरबाजी से मचा हड़कंप, कई वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई Jamui Case: मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, 5 आरोपी गिरफ्तार Gariaband Crime News: चरित्र शंका में पति ने पत्नी को बेल्ट से पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार LPG Cylinder Theft Case: गैस सिलेंडर चोरी मामले में कार्रवाई, 3.50 लाख के सामान के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार CG Crime News: बालोद में युवक ने हसिए से खुद को किया घायल, गांव में घूमते देख ग्रामीणों में फैली दहशत Rajnandgaon District Hospital: प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, जिला अस्पताल पर उठे सवाल Delhi-Mumbai Expressway: पत्थरबाजी से मचा हड़कंप, कई वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई Jamui Case: मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, 5 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार महासमुंद में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैया…
महासमुंद स्वतंत्रता दिवस तैयारी निरीक्षण
महासमुंद स्वतंत्रता दिवस तैयारी निरीक्षण
राज्य सरकार

महासमुंद में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी तेज, कलेक्टर ने मिनी स्टेडियम का किया निरीक्षण

महासमुंद। 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने शुक्रवार को मिनी स्टेडियम पहुंचकर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच व्यवस्था, मैदान की स्थिति, बेरिकेटिंग सहित अन्य तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 07 Aug 2026, 06:29 PM · अपडेट: 09 Sep 2026, 12:30 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
महासमुंद में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने शुक्रवार को मिनी स्टेडियम पहुंचकर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच व्यवस्था, मैदान की स्थिति, बेरिकेटिंग सहित अन्य तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर लंगेह ने अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूरी करने कहा। उन्होंने आयोजन स्थल पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।

मंच, सुरक्षा और आगंतुक सुविधाओं पर जोर

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच की सजावट, सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन स्थल की अन्य तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने बेरिकेटिंग को सुव्यवस्थित रखने के साथ ही कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था, पेयजल सुविधा और प्रवेश-निकास मार्ग को सुगम बनाने के निर्देश दिए। 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखेगी देशभक्ति की झलक

कलेक्टर ने स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देशभक्ति की भावना से जोड़ने और स्थानीय संस्कृति को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों में क्षेत्र की संस्कृति और परंपराओं की झलक भी दिखाई देनी चाहिए।

स्वास्थ्य और मौसम को लेकर विशेष तैयारी

स्वास्थ्य विभाग को समारोह स्थल पर पर्याप्त मात्रा में ओआरएस उपलब्ध रखने और मेडिकल टीम की तैनाती सुनिश्चित करने कहा गया है। वहीं बारिश की संभावना को देखते हुए सभी पंडालों को वाटरप्रूफ बनाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मौसम खराब होने की स्थिति में कार्यक्रम प्रभावित न हो।

विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू सहित पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आदिवासी विकास विभाग और अन्य विभागों के जिला अधिकारी तथा आयोजन से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें