Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार महासमुंद : जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, विकास…
महासमुंद समीक्षा बैठक 58 पंचायत योजनाएं निर्देश
महासमुंद समीक्षा बैठक 58 पंचायत योजनाएं निर्देश
राज्य सरकार

महासमुंद : जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

महासमुंद जनपद पंचायत के भोरिंग एवं पटेवा क्लस्टर में 58 ग्राम पंचायतों के सचिवों, रोजगार सहायकों और आवास मित्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ के निर्देशों के पालन पर जोर दिया गया। योजनाओं की प्रगति, पशु नियंत्रण, जल जीवन मिशन और आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 12 Jun 2026, 03:43 PM · अपडेट: 09 Sep 2026, 12:51 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

जनपद पंचायत महासमुंद अंतर्गत गुरुवार को भोरिंग एवं पटेवा क्लस्टर में कुल 58 ग्राम पंचायतों के सचिवों, ग्राम रोजगार सहायकों एवं आवास मित्रों की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित करने विशेष रूप से निर्देशित किया गया।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत महासमुंद बी.एस. मंडावी द्वारा प्रथम पाली में भोरिंग क्लस्टर अंतर्गत 28 ग्राम पंचायतों के सचिवों, आवास मित्रों एवं रोजगार सहायकों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। इस दौरान योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

पशु नियंत्रण, जल व्यवस्था और स्वच्छता पर विशेष निर्देश

जनपद सीईओ ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे विचरण करने वाले पशुओं को हटाने की पूर्वानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही मरम्मत योग्य हैंडपंपों को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से समन्वय स्थापित कर शीघ्र दुरुस्त कराने, सभी सार्वजनिक पेयजल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा जल जीवन मिशन के तहत संचालित पानी टंकियों में नियमित जल उपचार कराने के निर्देश दिए गए।

आपदा प्रबंधन एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

इसके अलावा नदी किनारे स्थित ग्रामों में संभावित आपदा की स्थिति को देखते हुए एनडीआरएफ/एसडीआरएफ की गाइडलाइन के अनुसार आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया गया। बैठक में ग्राम पंचायत स्तर पर शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने एवं विकास कार्यों में गति लाने पर जोर दिया गया।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें