Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर महतारी वंदन योजना : अगस्त की 30वीं किस्त कब होगी …
30वीं किस्त जानकारी
30वीं किस्त जानकारी
रायपुर

महतारी वंदन योजना : अगस्त की 30वीं किस्त कब होगी जारी? जानें खाते में कब आएंगे पैसे

छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त का लाखों महिलाओं को इंतजार है। अनुमान है कि अगस्त 2026 के पहले सप्ताह में राशि जारी हो सकती है। जानें किस्त की स्थिति ऑनलाइन कैसे चेक करें और पिछली 29वीं किस्त में कितनी राशि जारी हुई थी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 03 Aug 2026, 04:20 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 12:30 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही लाखों महिलाओं को अब 30वीं किस्त का इंतजार है। हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि को लेकर लाभार्थी यह जानना चाह रही हैं कि अगस्त 2026 में किस्त कब जारी होगी और उनके खाते में पैसे आए हैं या नहीं, इसकी जानकारी कैसे मिलेगी।
महतारी वंदन योजना के तहत सरकार की ओर से हर महीने पात्र महिलाओं के बैंक खातों में राशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है। सामान्य तौर पर किस्त महीने की शुरुआत में 1 से 10 तारीख के बीच जारी की जाती है, हालांकि कई बार प्रशासनिक कारणों से इसमें देरी भी हो सकती है। पिछली 29वीं किस्त 11 जुलाई 2026 को जारी की गई थी। इस दौरान प्रदेश की 66.74 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में 626.25 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई थी। इसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त अगस्त 2026 के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

खाते में पैसे आए या नहीं, ऐसे करें पता 

किस्त जारी होने के बाद लाभार्थी महिलाओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर बैंक की ओर से एसएमएस प्राप्त होता है। अगर किसी कारण से मैसेज नहीं आया है तो महिलाएं ऑनलाइन माध्यम से भी भुगतान की स्थिति जांच सकती हैं। इसके लिए लाभार्थियों को इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा— 
  • सबसे पहले महतारी वंदन योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  • वेबसाइट पर ‘आवेदन एवं भुगतान स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करें। 
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • जानकारी भरने के बाद स्क्रीन पर भुगतान से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई देगी। 
  • इसके अलावा महतारी वंदन योजना मोबाइल ऐप के जरिए भी किस्त की स्थिति देखी जा सकती है।

29वीं किस्त में 66 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिला लाभ

महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 11 जुलाई 2026 को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से जारी की थी। इस किस्त के तहत प्रदेश की 66 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 626.25 करोड़ रुपए की राशि सीधे ट्रांसफर की गई थी। अब लाभार्थी महिलाएं 30वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं। आधिकारिक घोषणा के बाद ही किस्त जारी होने की निश्चित तारीख स्पष्ट हो सकेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें