Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur electric shock: वाटर कूलर छूते ही युवक को लगा करंट, बचाने पहुंचे पुलिसकर्मी भी आया चपेट में Ganja Smuggling: ओडिशा से मप्र गांजा तस्करी कर रहे बाप-बेटे गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक का सामान जब्त Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Raipur electric shock: वाटर कूलर छूते ही युवक को लगा करंट, बचाने पहुंचे पुलिसकर्मी भी आया चपेट में Ganja Smuggling: ओडिशा से मप्र गांजा तस्करी कर रहे बाप-बेटे गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक का सामान जब्त Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले
W 𝕏 f
होम धमतरी बड़ी कार्रवाई : गांजा तस्करी में नगर सैनिक गिरफ्त…
गांजा तस्करी में नगर सैनिक गिरफ्तार
गांजा तस्करी में नगर सैनिक गिरफ्तार
धमतरी

बड़ी कार्रवाई : गांजा तस्करी में नगर सैनिक गिरफ्तार, पूरा नेटवर्क उजागर करने की जांच तेज

धमतरी पुलिस ने एनडीपीएस मामले की जांच में बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में संलिप्त एक नगर सैनिक महेश सिन्हा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अप्रैल 2026 में दर्ज इस मामले में पहले ही पति-पत्नी को 1.660 किलोग्राम गांजे के साथ पकड़ा जा चुका था। पुलिस जिले में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार अभियान चला रही है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
10 Jun 2026, 04:32 PM
धमतरी

धमतरी जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अप्रैल माह में दर्ज गांजा तस्करी के एक मामले की जांच के दौरान एक नगर सैनिक की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार थाना मगरलोड में 14 अप्रैल 2026 को अपराध क्रमांक 63/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) एवं 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में पुलिस ने पहले ही 1.660 किलोग्राम अवैध गांजा, नगद राशि और मोबाइल फोन सहित कुल 89,930 रुपये मूल्य की सामग्री जब्त कर पति-पत्नी को गिरफ्तार किया था।

तकनीकी जांच और मुखबिर सूचना से खुला नेटवर्क

मामले की गहन विवेचना, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि नगर सैनिक के रूप में कार्यरत महेश सिन्हा (40 वर्ष), निवासी ग्राम पाहन्दा थाना मगरलोड, इस अवैध गांजा कारोबार से जुड़ा हुआ था और उसकी भूमिका भी प्रकरण में सक्रिय रूप से पाई गई। पुलिस ने आरोपी पर लगातार निगरानी रखी और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पहले ही हो चुकी है पति-पत्नी की गिरफ्तारी

उल्लेखनीय है कि इसी मामले में पूर्व में ग्राम मोहेरा निवासी लाभाराम कुर्रे और उनकी पत्नी सुशीला बाई कुर्रे को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। उनके कब्जे से 1.660 किलोग्राम गांजा, नगद राशि और मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। धमतरी पुलिस ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले छह सप्ताह में सात से अधिक प्रभावी कार्रवाई करते हुए कई तस्करों और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें