Monday, 22 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
नोटिस : अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल, कुसमी के 52 परिवार पहुंचे एसडीएम के दरबार जांच की मांग : भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI में दाखिल हुई याचिका रफ्तार का कहर : रायपुर में दो युवकों को अस्पताल पहुंचाना पड़ा दर्दनाक मंजर :  छिंदवाड़ा में ट्रक से टकराई मजदूरों से भरी पिकअप, 5 की मौत, कई जिंदगी और मौत के बीच एक्शन : बिलासपुर में चेन स्नैचिंग का मास्टरमाइंड नेटवर्क बेनकाब, 6 गिरफ्तार मची अफ़रा-तफ़री : शॉर्ट सर्किट से तीन मंजिला कपड़ा दुकान खाक, व्यापारी का लाखों का नुकसान नोटिस : अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल, कुसमी के 52 परिवार पहुंचे एसडीएम के दरबार जांच की मांग : भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI में दाखिल हुई याचिका रफ्तार का कहर : रायपुर में दो युवकों को अस्पताल पहुंचाना पड़ा दर्दनाक मंजर :  छिंदवाड़ा में ट्रक से टकराई मजदूरों से भरी पिकअप, 5 की मौत, कई जिंदगी और मौत के बीच एक्शन : बिलासपुर में चेन स्नैचिंग का मास्टरमाइंड नेटवर्क बेनकाब, 6 गिरफ्तार मची अफ़रा-तफ़री : शॉर्ट सर्किट से तीन मंजिला कपड़ा दुकान खाक, व्यापारी का लाखों का नुकसान
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना बड़ा बदलाव : राशन वितरण व्यवस्था में बदलाव, अब e-…
ई-केवाईसी पूर्ण कार्डधारकों को आधार आधारित वितरण
ई-केवाईसी पूर्ण कार्डधारकों को आधार आधारित वितरण
सरकारी सूचना

बड़ा बदलाव : राशन वितरण व्यवस्था में बदलाव, अब e-KYC और बायोमेट्रिक से ही मिलेगा राशन

जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सभी उचित मूल्य दुकानों में आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण को अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं। अब राशन का वितरण ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल आधार सत्यापन के बाद ही किया जाएगा।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
20 Jun 2026, 12:00 PM
महासमुंद

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग तथा भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन सामग्री वितरण को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए आधार प्रमाणीकरण (बायोमेट्रिक) के माध्यम से खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

कलेक्टर लंगेह ने सभी सहायक खाद्य अधिकारी एवं खाद्य निरीक्षकों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं निर्देशानुसार जिले की सभी ऑनलाइन उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से हितग्राहियों को आधार प्रमाणीकरण (बायोमेट्रिक) के जरिए ही राशन सामग्री वितरित की जाएगी। वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत आधार आधारित प्रमाणीकरण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

ई-केवाईसी पूर्ण कार्डधारकों को आधार आधारित वितरण

जिन राशन कार्डों में मुखिया एवं सभी सदस्यों का ई-केवाईसी पूर्ण है, उनमें खाद्यान्न वितरण केवल आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से किया जाएगा। वहीं, नॉमिनी के माध्यम से राशन प्राप्त करने वाले हितग्राहियों के लिए भी नॉमिनी का आधार प्रमाणीकरण आवश्यक होगा। विशेष परिस्थितियों में ही ओटीपी आधारित वितरण की अनुमति रहेगी। इसमें ऐसे राशन कार्ड शामिल होंगे जिनमें सभी सदस्य 60 वर्ष से अधिक या 10 वर्ष से कम आयु के हों, एकल निराश्रित अथवा निःशक्तजन हितग्राही हों तथा आधार प्रमाणीकरण का प्रयास विफल हो गया हो। ऐसी स्थिति में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जा सकेगा।

तकनीकी समस्या पर तुरंत सूचना देने के निर्देश

कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि आधार प्रमाणीकरण में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर उचित मूल्य दुकान संचालक तत्काल संबंधित खाद्य निरीक्षक और तकनीकी टीम को सूचित करें, ताकि समस्या का शीघ्र निराकरण किया जा सके। नेटवर्क कनेक्टिविटी विहीन उचित मूल्य दुकानों में ही ऑफलाइन वितरण की अनुमति होगी। जिले में ओटीपी के माध्यम से किए जा रहे खाद्यान्न वितरण पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। सहायक खाद्य अधिकारी एवं खाद्य निरीक्षक नियमित रूप से उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण करेंगे तथा ओटीपी से वितरण किए गए मामलों का भौतिक सत्यापन करेंगे। प्रत्येक सप्ताह विस्तृत जांच प्रतिवेदन एवं पंचनामा तैयार कर निर्धारित पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

कलेक्टर लंगेह ने निर्देशित किया है कि विशेष परिस्थितियों को छोड़कर ओटीपी के माध्यम से राशन वितरण पाए जाने पर संबंधित उचित मूल्य दुकान संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही निगरानी में लापरवाही बरतने वाले सहायक खाद्य अधिकारियों एवं खाद्य निरीक्षकों के विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए पात्र हितग्राहियों को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से ही खाद्यान्न वितरण कराएं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें