Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग बड़ी कार्रवाई : अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह का पर्दाफ…
चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार
चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग

बड़ी कार्रवाई : अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने नेहरू नगर पश्चिम में सूने मकान में हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 3.40 लाख नकद सहित सोने-हीरे-चांदी के आभूषण चोरी किए थे। सीसीटीवी और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग राज्यों में आरोपियों को पकड़ा और चोरी का माल, वाहन व औजार बरामद किए। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 11 Jun 2026, 04:24 PM · अपडेट: 16 Sep 2026, 02:03 PM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

दुर्ग पुलिस ने नेहरू नगर पश्चिम स्थित एक सूने मकान में हुई बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, वाहन, मोबाइल फोन और चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए हैं।

मामला तब सामने आया जब नेहरू नगर पश्चिम निवासी विनय कुमार अग्रवाल ने थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 4 मई 2026 को वे परिवार सहित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और घर में ताला लगाकर गए थे। लौटने पर उन्होंने पाया कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अलमारी भी क्षतिग्रस्त थी। घर से सोना-हीरा-चांदी के आभूषण और करीब 3.40 लाख रुपये नकद चोरी हो चुके थे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सुपेला पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की। जांच में पता चला कि आरोपी पहले सूने मकानों की रेकी करते थे और फिर योजनाबद्ध तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

मुख्य आरोपियों की भूमिका उजागर

पुलिस जांच में सामने आया कि इस गिरोह का संचालन हारिम और मोहम्मद नासिर हुसैन कर रहे थे। दोनों अपने साथियों के साथ मिलकर इलाके में रेकी करते और फिर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि चोरी किए गए आभूषण उन्होंने उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित एक ज्वेलर्स को बेच दिए थे। चोरी से प्राप्त रकम को सभी आरोपी आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने अलग-अलग राज्यों में दबिश देकर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनमें हारिम, मोहम्मद नासिर हुसैन, मोहम्मद कासिम, सलीम, मोहम्मद बिलाल और दिन मोहम्मद शामिल हैं। अधिकांश आरोपी उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी दिल्ली का निवासी है।

बरामदगी में मिले महत्वपूर्ण सबूत

पुलिस ने आरोपियों से चोरी किए गए सोने-हीरे और चांदी के आभूषण, नकदी, जुपिटर और सेल्टोस वाहन, मोबाइल फोन, ताला तोड़ने के औजार तथा अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराएं जोड़ी गई हैं। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि लंबे समय तक घर खाली छोड़ने पर इसकी जानकारी पड़ोसियों या विश्वसनीय लोगों को दें, सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें