Friday, 10 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
बड़ा हादसा : अमरनाथ यात्रा में अचानक मचा हड़कंप, पलटी श्रद्धालुओं की कार स्क्रैप चोरी : BSP के जीएम और इंजीनियर पुलिस की गिरफ्त में प्रशासनिक धमाका : योगी सरकार ने बदले 20 IAS, 6 महीने में ही छिन गईं इन 3 महिला अफसरों की कुर्सियां एक्शन : कामाख्या मंदिर के पास जंगल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने पकड़े 5 आरोपी ईरान में बड़े धमाके : बुशहर न्यूक्लियर प्लांट के पास सैन्य ठिकानों पर हमला, अमेरिका का इनकार, खाड़ी में भारी तनाव कोरोना की वापसी : कोविड से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत, आंध्र प्रदेश में बढ़ी चिंता बड़ा हादसा : अमरनाथ यात्रा में अचानक मचा हड़कंप, पलटी श्रद्धालुओं की कार स्क्रैप चोरी : BSP के जीएम और इंजीनियर पुलिस की गिरफ्त में प्रशासनिक धमाका : योगी सरकार ने बदले 20 IAS, 6 महीने में ही छिन गईं इन 3 महिला अफसरों की कुर्सियां एक्शन : कामाख्या मंदिर के पास जंगल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने पकड़े 5 आरोपी ईरान में बड़े धमाके : बुशहर न्यूक्लियर प्लांट के पास सैन्य ठिकानों पर हमला, अमेरिका का इनकार, खाड़ी में भारी तनाव कोरोना की वापसी : कोविड से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत, आंध्र प्रदेश में बढ़ी चिंता
W 𝕏 f
होम विदेश ईरान में बड़े धमाके : बुशहर न्यूक्लियर प्लांट के …
बुशहर परमाणु संयंत्र के पास धमाके
बुशहर परमाणु संयंत्र के पास धमाके
🔴 BREAKING विदेश Featured

ईरान में बड़े धमाके : बुशहर न्यूक्लियर प्लांट के पास सैन्य ठिकानों पर हमला, अमेरिका का इनकार, खाड़ी में भारी तनाव

दक्षिणी ईरान के बुशहर, कोनारक और चोगडक क्षेत्रों में शुक्रवार तड़के कई जोरदार धमाके हुए। ईरान ने सैन्य ठिकानों को निशाना बनाए जाने का दावा किया है, जबकि अमेरिका ने किसी भी तरह की एयरस्ट्राइक में शामिल होने से इनकार किया है। फिलहाल परमाणु संयंत्र को नुकसान पहुंचने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कीर्तिमान न्यूज
10 Jul 2026, 09:31 AM
तेहरान
मध्य-पूर्व (मिडल ईस्ट) में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। ईरान के दक्षिणी हिस्से में शुक्रवार तड़के बैक-टू-बैक कई जोरदार धमाकों से पूरा इलाका दहल उठा। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये विस्फोट बेहद संवेदनशील माने जा रहे बुशहर, कोनारक और चोगडक जैसे इलाकों में सुने गए हैं। 
सबसे ज्यादा चिंता बुशहर को लेकर जताई जा रही है, क्योंकि इसी क्षेत्र में ईरान का मुख्य परमाणु ऊर्जा संयंत्र (Nuclear Plant) स्थित है। ईरान की स्थानीय मीडिया और सरकारी एजेंसियों का दावा है कि सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर ये हमले किए गए हैं, जबकि अमेरिका ने इस पूरे घटनाक्रम में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है। 

सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना 

ईरानी समाचार एजेंसी 'मेहर' और अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी 'रॉयटर्स' के अनुसार, शुक्रवार की भोर होने से ठीक पहले दक्षिणी ईरान के आसमान में तेज रोशनी और धमाकों की आवाजें सुनी गईं। बुशहर प्रांत के एक वरिष्ठ अधिकारी एहसान जहानियन ने सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA से बात करते हुए इस बात की पुष्टि की है। शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक सैन्य ठिकाने को 'अमेरिकी-जायोनी' (अमेरिका-इजरायल) दुश्मन ने निशाना बनाया। वहां एक प्रोजेक्टाइल दागा गया था, जिसके बाद ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम तुरंत एक्टिव हुए और जवाबी कार्रवाई की।" 

नौसेना के सैन्य बेस को किया टारगेट 

वहीं दूसरी तरफ, दक्षिण-पूर्वी सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत के कोनारक शहर से भी ऐसी ही खबरें हैं। कोनारक के गवर्नर ने 'अल जजीरा' को बताया कि लड़ाकू विमानों ने शहर के तटीय इलाके में मौजूद नौसेना (Navy) के एक सैन्य बेस को टारगेट किया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब ईरान पहले से ही बेहद संवेदनशील दौर से गुजर रहा है। 

ईरान में बड़े धमाके
शोक से उबर नहीं पाया और हुआ धमाका

अभी एक ही दिन पहले मशहद शहर में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार हुआ था। देश इस शोक से उबर भी नहीं पाया था कि इन धमाकों ने पूरे खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आशंकाओं को हवा दे दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अमेरिकी हमलों की आहट के बीच इन नए विस्फोटों ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। 

अमेरिका ने दी सफाई 

ईरान की धरती पर हुए इस बड़े एक्शन के बाद जब उंगलियां वॉशिंगटन पर उठने लगीं, तो अमेरिकी अधिकारियों ने तुरंत इस पर सफाई दी। एक अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर 'अल जजीरा' से कहा कि पिछले कुछ घंटों के भीतर अमेरिकी सेना की तरफ से ईरान के किसी भी हिस्से में कोई एयरस्ट्राइक या हमला नहीं किया गया है। 

धमाकों से परमाणु रिएक्टर को नुकसान नहीं 

एक तरफ अमेरिका इस हमले से पल्ला झाड़ रहा है, तो दूसरी तरफ ईरान के सरकारी अधिकारी और जमीनी मीडिया लगातार बुशहर न्यूक्लियर सेंटर के पास और नौसेना के ठिकानों पर हुए हमलों की तस्वीरें और दावे पेश कर रहे हैं। फिलहाल इन धमाकों से बुशहर के परमाणु रिएक्टर को कोई नुकसान पहुंचा है या नहीं, और इसमें कुल कितना नुकसान हुआ है, इसकी आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार है। लेकिन इस घटना ने सऊदी अरब से लेकर इजरायल तक, पूरी दुनिया के रक्षा विशेषज्ञों को अलर्ट मोड पर ला दिया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें