Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में Greater Noida Bus Rape Case: 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, महिला सुरक्षा के दावों की फिर खुली पोल Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में Greater Noida Bus Rape Case: 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, महिला सुरक्षा के दावों की फिर खुली पोल Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू
W 𝕏 f
होम कबीरधाम पुलिस का बड़ा एक्शन : खैरबनाखुर्द में जुआ फड़ पर …
जुआ फड़ पर छापा, 10 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार
जुआ फड़ पर छापा, 10 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार
कबीरधाम

पुलिस का बड़ा एक्शन : खैरबनाखुर्द में जुआ फड़ पर छापा, 10 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार

कबीरधाम जिले के ग्राम खैरबनाखुर्द में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ फड़ पर छापा मारकर 10 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर बोड़ला और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर यह कार्रवाई की। सभी आरोपियों पर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
09 Jun 2026, 03:28 PM
कबीरधाम

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशन में कबीरधाम जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों को सतर्क रहते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। थाना बोड़ला क्षेत्र के ग्राम खैरबनाखुर्द में जुआ फड़ संचालित होने की सूचना पुलिस को मुखबिर से प्राप्त हुई। बताया गया कि कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर 52 पत्ती ताश के जरिए पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। 

सूचना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई गई। एसडीओपी बोड़ला अखिलेश कौशिक के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई। थाना बोड़ला और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की और जुआ फड़ पर अचानक दबिश दी।

मौके पर 10 जुआरी गिरफ्तार, नगदी और सामान बरामद

पुलिस कार्रवाई के दौरान 10 व्यक्ति 52 पत्ती ताश के माध्यम से हार-जीत का दांव लगाते पाए गए। सभी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नगदी और उपकरण बरामद हुए।

कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से

  • ₹21,260 नकद
  • 07 एंड्रायड मोबाइल फोन
  • 01 कीपैड मोबाइल फोन
  • 52 पत्ती ताश की गड्डी
    बरामद किए। कुल जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग ₹92,260 आंकी गई है।

आरोपियों पर जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई

गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है। सभी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है। इस पूरी कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी उमाशंकर राठौर, थाना बोड़ला प्रभारी रूपक शर्मा सहित साइबर और बोड़ला पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक की सख्त चेतावनी

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) ने स्पष्ट कहा कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  • सुभाष मानिकपुरी (40), ग्राम खैरबना खुर्द
  • अमरदास मोहले (34), ग्राम पोड़ी
  • भागीरथी लांझी (40), ग्राम घोंघा
  • नरायण तिलकवार (43), ग्राम खैरबना खुर्द
  • दीनू पटेल (46), ग्राम खैरबना खुर्द
  • अमन वर्मा (23), ग्राम मण्डलाटोला
  • प्रेमचंद पटेल (26), ग्राम भलपहरी
  • संजय पटेल (33), ग्राम भोंदा
  • कोदाराम पटेल (58), ग्राम मिनमिनिया
  • सोनू मिरी (21), ग्राम पोड़ी
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें