Wednesday, 22 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम दुर्ग स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई : 10 करोड़ की टैक्स…
स्टेट GST की कार्रवाई में स्टील कारोबारी गिरफ्तार
स्टेट GST की कार्रवाई में स्टील कारोबारी गिरफ्तार
दुर्ग

स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई : 10 करोड़ की टैक्स चोरी के आरोप में स्टील कारोबारी गिरफ्तार

स्टेट जीएसटी विभाग ने करीब 10 करोड़ रुपये की कथित टैक्स चोरी के मामले में स्टील कारोबारी विजय यादव को उतई से गिरफ्तार किया है। कारोबारी आयरन और स्टील स्क्रैप के व्यवसाय से जुड़ा है। विभाग की टीम ने प्रारंभिक जांच और साक्ष्य जुटाने के बाद कार्रवाई की। फिलहाल आरोपी से रायपुर स्थित स्टेट जीएसटी मुख्यालय में पूछताछ जारी है। अधिकारियों को मामले में टैक्स चोरी के नेटवर्क से जुड़े अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

कीर्तिमान न्यूज
21 Jul 2026, 08:00 PM
दुर्ग
छत्तीसगढ़ राज्य कर (स्टेट जीएसटी) विभाग ने फर्जीवाड़े और टैक्स चोरी के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया है। विभाग की टीम ने करीब 10 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के आरोप में लोहे के बड़े कारोबारी विजय यादव को दुर्ग के उतई इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। विजय यादव पर लंबे समय से फर्जी बिलिंग और टैक्स दबाने का संदेह था।

बड़े पैमाने पर चल रहा था स्क्रैप का कारोबार 

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी विजय यादव मुख्य रूप से आयरन और स्टील स्क्रैप (कबाड़) के धंधे से जुड़ा हुआ है। उसका नेटवर्क रायपुर और दुर्ग समेत राज्य के कई प्रमुख जिलों में फैला है। जीएसटी विभाग को पिछले कुछ महीनों से इनपुट्स मिल रहे थे कि स्क्रैप व्यापार की आड़ में बड़े पैमाने पर कर की चोरी की जा रही है। 

योजना बनाकर दी गई दबिश 

खबरों के अनुसार, शिकायतें मिलने के बाद जीएसटी की विशेष टीम ने कारोबारी के लेन-देन, बिलों और ई-वे बिलों का बारीकी से विश्लेषण किया। जब ठोस सबूत हाथ लग गए, तो टीम ने बिना किसी भनक के उतई में घेराबंदी कर विजय यादव को हिरासत में ले लिया।

रायपुर दफ्तर में गहन पूछताछ जारी 

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को रायपुर स्थित स्टेट जीएसटी मुख्यालय लाया गया है, जहाँ आला अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि यह मामला सिर्फ 10 करोड़ रुपये तक सीमित नहीं हो सकता। माना जा रहा है कि पूछताछ में इस नेटवर्क से जुड़े कुछ अन्य बड़े कारोबारियों और बोगस फर्मों के नाम भी सामने आ सकते हैं। फिलहाल विभाग कागजातों और डिजिटल साक्ष्यों को खंगालने में जुटा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें