Wednesday, 19 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
पूरक परीक्षा में असफल होने के बाद छात्रा ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव पुलिस जांच में जुटी खेत से घर लौट रहे पिता-पुत्री को कार ने मारी टक्कर, बेटी की  मौके पर मौत, चालक फरार युवक की कार से कुचलकर हत्या, वकील की पोशाक में कोर्ट पहुंचा आरोपी और किया सरेंडर शराब पीने के दौरान हुआ विवाद , फावड़े से महिला और युवक की हत्या कर आरोपी पति  फरार मोदी के खर्चे पर हवाई सैर : 55 करोड़ की ठगी की जांच करने फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे टीआई समेत 8 पुलिसकर्मी, सभी सस्पेंड राजभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल पूरक परीक्षा में असफल होने के बाद छात्रा ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव पुलिस जांच में जुटी खेत से घर लौट रहे पिता-पुत्री को कार ने मारी टक्कर, बेटी की  मौके पर मौत, चालक फरार युवक की कार से कुचलकर हत्या, वकील की पोशाक में कोर्ट पहुंचा आरोपी और किया सरेंडर शराब पीने के दौरान हुआ विवाद , फावड़े से महिला और युवक की हत्या कर आरोपी पति  फरार मोदी के खर्चे पर हवाई सैर : 55 करोड़ की ठगी की जांच करने फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे टीआई समेत 8 पुलिसकर्मी, सभी सस्पेंड राजभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल
W 𝕏 f
होम सेहत रात के बचे हुए चावल से सुबह बनाएं गरमा-गरम पराठे,…
बचे हुए चावल और प्याज से बना क्रिस्पी पराठा
बचे हुए चावल और प्याज से बना क्रिस्पी पराठा
सेहत

रात के बचे हुए चावल से सुबह बनाएं गरमा-गरम पराठे, जानें आसान तरीका

बचे हुए चावल को फेंकने के बजाय प्याज, हरी मिर्च और मसालों के साथ मिलाकर स्वादिष्ट और क्रिस्पी पराठे बनाए जा सकते हैं। यह आसान रेसिपी नाश्ते के लिए बढ़िया विकल्प है, जिसे दही, अचार या चटनी के साथ परोसा जा सकता है।

कीर्तिमान रिपोर्ट कमलेश साहू
19 Aug 2026, 07:24 PM
नई दिल्ली
रात के खाने या दोपहर के भोजन के बाद अक्सर थोड़े चावल बच जाते हैं। कई बार इन्हें दोबारा गर्म करके खाया जाता है तो कभी फ्राइड राइस या पुलाव बना लिया जाता है। लेकिन अगर आप बचे हुए चावल से कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो प्याज-चावल का भरवां पराठा अच्छा विकल्प हो सकता है। कुरकुरा पराठा और अंदर मसालेदार चावल-प्याज की स्टफिंग इसे रोजाना के नाश्ते से थोड़ा अलग बनाती है।

प्याज-चावल पराठे के लिए सामग्री 
                                                             आवश्यक सामग्री 

  • 1½ कप गेहूं का आटा
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • नमक स्वादानुसार
  • करीब ¾ कप पानी
  • पराठा सेकने के लिए घी
  • थोडा सा सुखा आटा 

स्टफिंग के लिए सामग्री 

  • ¾ कप पके हुए चावल 
  • 1 बड़ा प्याज 
  • 2 हरी मिर्च 
  • 2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • ¼ छोटा चम्मच अजवाइन 
  • नमक स्वाद अनुसार 

सबसे पहले तैयार करें नरम आटा 

एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें। इसमें घी और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथें। तैयार आटे को गीले कपड़े से ढककर करीब 10 से 15 मिनट के लिए रख दें। इससे आटा सेट हो जाएगा और पराठा बेलने में आसानी होगी। 

ऐसे तैयार करें चावल-प्याज की स्टफिंग 

प्याज और हरी मिर्च को बारीक काट लें। अब एक बाउल में पके हुए चावल डालें और इसमें कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और स्वादानुसार नमक मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं, ताकि मसाले चावल और प्याज के साथ समान रूप से मिक्स हो जाएं।

पराठे में भरें तैयार स्टफिंग 

गूंथे हुए आटे की बराबर आकार की लोइयां बना लें। एक लोई को हल्का फैलाकर उसके बीच में पर्याप्त मात्रा में चावल-प्याज की स्टफिंग रखें। अब किनारों को ऊपर की ओर लाकर अच्छी तरह बंद कर दें, ताकि बेलते समय भरावन बाहर न निकले। इसके बाद थोड़ा सूखा आटा लगाकर हल्के हाथ से इसे पराठे के आकार में बेल लें। 

तवे पर सुनहरा होने तक सेंकें 

तवा गर्म होने के बाद उस पर तैयार पराठा रखें। इसे एक तरफ से करीब 2 से 3 मिनट तक पकने दें और फिर पलट दें। अब थोड़ा घी लगाकर दूसरी तरफ भी सेंकें। दोनों तरफ घी लगाकर पराठे को तब तक पकाएं, जब तक इसकी सतह पर सुनहरे-भूरे धब्बे न दिखाई देने लगें और बाहरी हिस्सा हल्का क्रिस्पी न हो जाए। इसी तरीके से बाकी लोइयों और स्टफिंग से भी पराठे तैयार कर लें। गर्मागर्म प्याज-चावल पराठों को दही, खट्टे-मीठे अचार, हरी चटनी या अपनी पसंद की किसी दूसरी चटनी के साथ परोस सकते हैं।

बचे हुए चावल का स्वादिष्ट इस्तेमाल 

फ्रिज में बचे हुए चावल को इस्तेमाल करने के लिए यह रेसिपी आसान विकल्प हो सकती है। प्याज, हरी मिर्च, अजवाइन और दूसरे मसालों के साथ तैयार चावल की स्टफिंग साधारण पराठे को नया स्वाद देती है। खास बात यह है कि इसकी अधिकतर सामग्री आमतौर पर घर की रसोई में उपलब्ध होती है। ऐसे में बचे हुए चावल को फेंकने के बजाय उनसे झटपट स्वादिष्ट नाश्ता तैयार किया जा सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें