Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम कबीरधाम मलेरिया की कहर : 35 ग्रामीण मिले पॉजिटिव, स्वास्थ…
ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जांच करते लोग
ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जांच करते लोग
कबीरधाम

मलेरिया की कहर : 35 ग्रामीण मिले पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट  

कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड स्थित मुड़वाही गांव में मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। पिछले 15 दिनों में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर के दौरान 1,270 से अधिक ग्रामीणों की जांच की गई, जिसमें 35 लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। संक्रमित मरीजों में बच्चों की संख्या भी शामिल है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 29 Jul 2026, 11:55 AM · अपडेट: 11 Sep 2026, 02:43 PM
कवर्धा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बारिश के मौसम के बीच मलेरिया के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। कांकेर के बाद अब कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत मुड़वाही गांव में बड़ी संख्या में मलेरिया संक्रमित मरीज सामने आए हैं। पिछले करीब 15 दिनों से गांव में बीमारी को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
स्वास्थ्य विभाग ने लगाया जांच शिविरमामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। मुड़वाही गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच शुरू की गई। अब तक 1,270 से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें 35 लोगों में मलेरिया संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित मरीजों में करीब 6 बच्चे भी शामिल हैं।

झलमला CHC में मरीजों का चल रहा इलाज

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मलेरिया से संक्रमित 20 मरीजों का इलाज झलमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में जारी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है और उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। गांव में स्वास्थ्य टीम लगातार पहुंचकर लोगों को उपचार और जरूरी सलाह दे रही है। 
मुड़वाही गांव में मलेरिया जांच शिविर और टेस्ट किट

गांव में चिंता का माहौल,तीन मौतों का किया दावा 

मुड़वाही गांव के ग्रामीणों का कहना है कि हाल के दिनों में अलग-अलग बीमारियों के कारण गांव में तीन लोगों की मौत हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इन मौतों को मलेरिया से जोड़कर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। विभाग का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी स्वास्थ्य पहलुओं पर नजर रखी जा रही है।

बरसात में मलेरिया का प्रकोप 

ग्रामीणों के मुताबिक, बारिश के मौसम में मुड़वाही गांव में हर साल मलेरिया का खतरा बढ़ जाता है। जलभराव और मच्छरों की बढ़ती संख्या के कारण बीमारी फैलने की संभावना अधिक रहती है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

साफ-सफाई और बचाव के लिए जागरूक

स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव के उपायों की जानकारी दे रही है। लोगों को घर और आसपास साफ-सफाई रखने, नालियों की नियमित सफाई करने, मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का उपयोग करने और पानी उबालकर पीने की सलाह दी जा रही है।

स्वास्थ्य टीम लगातार कर रही निगरानी

बोड़ला बीएमओ डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मुड़वाही पहुंच गई थी। इसके बाद बड़े स्तर पर जांच अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि अब तक 35 मलेरिया पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिनमें से 20 मरीजों का इलाज झलमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। गांव में स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लगातार जांच, उपचार और निगरानी का काम जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें