Wednesday, 12 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
गर्लफ्रेंड के घर युवक की मौत, शराब पार्टी के बाद हुआ था विवाद पैसों का विवाद बना मौत की वजह, बड़े भाई पर छोटे भाई की हत्या का आरोप हाथियों का तांडव : बुजुर्ग को पटककर मारा, छात्राओं को रातों-रात हॉस्टल से सुरक्षित निकाला शराब के नशे में विवाद के बाद युवक की हत्या, सिर पर पत्थर से किए कई वार, पिता पुत्र गिरफ्तार रिमांड पर ED के हवाले पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, बघेल बोले– एजेंसियों के पास सबूत नहीं सावन में जतमई-घटारानी घूमने का प्लान? सावधान! भीड़ का फायदा उठाकर ज़ेवर उड़ाने वाली नागपुर की गैंग सक्रिय गर्लफ्रेंड के घर युवक की मौत, शराब पार्टी के बाद हुआ था विवाद पैसों का विवाद बना मौत की वजह, बड़े भाई पर छोटे भाई की हत्या का आरोप हाथियों का तांडव : बुजुर्ग को पटककर मारा, छात्राओं को रातों-रात हॉस्टल से सुरक्षित निकाला शराब के नशे में विवाद के बाद युवक की हत्या, सिर पर पत्थर से किए कई वार, पिता पुत्र गिरफ्तार रिमांड पर ED के हवाले पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, बघेल बोले– एजेंसियों के पास सबूत नहीं सावन में जतमई-घटारानी घूमने का प्लान? सावधान! भीड़ का फायदा उठाकर ज़ेवर उड़ाने वाली नागपुर की गैंग सक्रिय
W 𝕏 f
होम जशपुर शराब के नशे में विवाद के बाद युवक की हत्या, सिर प…
शराब के नशे में विवाद के बाद युवक की हत्या
शराब के नशे में विवाद के बाद युवक की हत्या
🔴 BREAKING जशपुर

शराब के नशे में विवाद के बाद युवक की हत्या, सिर पर पत्थर से किए कई वार, पिता पुत्र गिरफ्तार

जशपुर के सन्ना थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हुए विवाद के बाद पहाड़ी कोरवा समुदाय के युवक भगुआ राम की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात पंचायत भवन के CCTV कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने आरोपी पिता-बेटे को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
12 Aug 2026, 11:48 AM
जशपुर
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शराब के नशे में हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सन्ना थाना क्षेत्र में पहाड़ी कोरवा समुदाय के 30 वर्षीय युवक की कथित तौर पर पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात पंचायत भवन के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता और बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 
मृतक की पहचान कंदरई, बलादरपाठ निवासी भगुआ राम (30) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भगुआ राम लकड़ी बेचने के लिए सन्ना आया था। इसी दौरान उसका दो लोगों से विवाद हो गया, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। 

लकड़ी बेचने आया था भगुआ राम 

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को भगुआ राम लकड़ी बेचने के लिए सन्ना पहुंचा था। शाम के समय वह पंचायत भवन की ओर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी पिता-बेटे से उसका सामना हुआ। बताया जा रहा है कि तीनों ने शराब पी रखी थी और किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर भगुआ राम ने कथित तौर पर डंडा दिखाकर दोनों को डराने की कोशिश की। इसी दौरान एक आरोपी ने पास पड़ा पत्थर उठाकर भगुआ राम के सिर पर हमला कर दिया। चोट लगने के बाद वह जमीन पर गिर गया। आरोप है कि इसके बाद दूसरे आरोपी ने भी उसके सिर पर पत्थर से कई वार किए। 

ग्रामीणों के पहुंचते ही भागे आरोपी 

घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके की ओर पहुंचे। लोगों को आता देख दोनों आरोपी वहां से भाग निकले। गंभीर रूप से घायल भगुआ राम को परिजन और ग्रामीण तत्काल सन्ना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सन्ना ग्राम पंचायत भवन के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। फुटेज में विवाद के बाद हुए हमले की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हो रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को जांच का हिस्सा बनाकर मामले की परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है। 

पिता-बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया 

घटना की सूचना मिलने के बाद सन्ना पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पिता और बेटे को हिरासत में ले लिया। दोनों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले में उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच कर रही है। घटना के वास्तविक कारण और विवाद की शुरुआत किन परिस्थितियों में हुई, इसका भी पता लगाया जा रहा है।
पहाड़ी कोरवा समुदाय के कुछ लोग लकड़ी बेचने आए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पिता-पुत्र ने भगवा राम पर पत्थर और डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। - दिलीप कुमार कोसले (SDOP, बगीचा)
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
कीर्तिमान विशेष
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें