Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: थाना प्रभारी को कुचलने की कोशिश कर फरार हुए तस्कर, 400 किलो गांजा बरामद Raipur Crime News: 4 करोड़ रुपए की मांग और मारपीट का आरोप, अनवर ढेबर समेत 6 पर केस Datia Silver Seizure: आगरा से नागपुर ले जाई जा रही 286 किलो चांदी डगरई टोल प्लाजा पर जब्त, ड्राइवर हिरासत में Bilaspur News: कार न मिलने से नाराज 12वीं के छात्र ने रील देखकर रची खुद के अपहरण की साजिश, डेढ़ लाख की मांगी फिरौती Durg Food Department: 115 किलो मिलावटी और बासी मिठाइयां नष्ट, कई बड़े प्रतिष्ठान रडार पर Chhattisgarh Weather: चक्रवाती तूफान मुरासु का असर, 8 जिलों में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट, जल्द बढ़ेगी ठंड Crime News: थाना प्रभारी को कुचलने की कोशिश कर फरार हुए तस्कर, 400 किलो गांजा बरामद Raipur Crime News: 4 करोड़ रुपए की मांग और मारपीट का आरोप, अनवर ढेबर समेत 6 पर केस Datia Silver Seizure: आगरा से नागपुर ले जाई जा रही 286 किलो चांदी डगरई टोल प्लाजा पर जब्त, ड्राइवर हिरासत में Bilaspur News: कार न मिलने से नाराज 12वीं के छात्र ने रील देखकर रची खुद के अपहरण की साजिश, डेढ़ लाख की मांगी फिरौती Durg Food Department: 115 किलो मिलावटी और बासी मिठाइयां नष्ट, कई बड़े प्रतिष्ठान रडार पर Chhattisgarh Weather: चक्रवाती तूफान मुरासु का असर, 8 जिलों में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट, जल्द बढ़ेगी ठंड
W 𝕏 f
होम › राजनांदगांव › पानी के छींटे डालने से रोका तो युवक पर पेचकस से ह…
3 आरोपी गिरफ्तार
3 आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव

पानी के छींटे डालने से रोका तो युवक पर पेचकस से हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार

बसंतपुर थाना क्षेत्र में पानी के छींटे डालने से मना करने पर हुए विवाद में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर युवक से मारपीट, लोहे के पेचकस से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार जब्त कर लिया है, वहीं एक विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लेकर न्यायालय में पेश किया गया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 03 Aug 2026, 07:41 PM · अपडेट: 30 Oct 2026, 03:06 AM
राजनांदगांव
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बसंतपुर थाना क्षेत्र में पानी के छींटे डालने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। मामूली विवाद ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि तीन युवकों ने मिलकर युवक के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बसंतपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का पेचकस भी बरामद किया है। वहीं, मामले में एक विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लेकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

निर्माण कार्य के लिए गांव पहुंचा था युवक

पुलिस के मुताबिक, बम्हनीभांठा निवासी सालिक राम निषाद (32 वर्ष) ने बसंतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह ग्राम सिंगदई में अपने साढ़ू भाई के मकान निर्माण कार्य में सहयोग करने के लिए आया हुआ था। 

सार्वजनिक शौचालय के पास हुआ विवाद

शिकायत के अनुसार, 2 अगस्त की रात भोजन करने के बाद सालिक राम अपने साढ़ू भाई चुरामन निषाद और गोवर्धन निषाद के साथ सार्वजनिक शौचालय गया था। इसी दौरान वहां मौजूद आरोपी मिनी ठाकुर उर्फ टुमेश्वर मरई पानी का पाउच फाड़कर उन पर पानी के छींटे डालने लगा।

विरोध करने पर साथियों के साथ किया हमला

पानी डालने से मना करने पर आरोपी नाराज हो गया और अपने साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की और लोहे के पेचकस से हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने युवक को जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपियों को भेजा न्यायालय

घटना की शिकायत मिलने के बाद बसंतपुर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लेकर आगे की कार्रवाई की गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें