Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ मंदिरों में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर मंदिर महासंघ …
मंदिर में चोरी, महासंघ ने सौंपा ज्ञापन
मंदिर में चोरी, महासंघ ने सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ Featured

मंदिरों में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर मंदिर महासंघ ने जताई गंभीर चिंता, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

पिथौरा स्थित परमेश्वरी मंदिर में हुई चोरी की घटना के बाद मंदिर महासंघ, महासमुंद ने कड़ी नाराजगी जताई है। महासंघ ने पुलिस प्रशासन से मामले का शीघ्र खुलासा कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही जिले में पूर्व में मंदिरों में हुई चोरियों की समीक्षा, लंबित मामलों के निराकरण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग भी उठाई है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 20 Jun 2026, 06:34 PM · अपडेट: 11 Sep 2026, 01:59 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जिले के विभिन्न मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर मंदिर महासंघ, जिला महासमुंद ने गहरी चिंता और रोष व्यक्त किया है। महासंघ के प्रमुख संयोजक दाऊलाल चंद्राकर, दानवीर शर्मा, डॉ. नीरज गजेंद्र एवं ईश्वर सिन्हा ने संयुक्त रूप से जारी बयान में कहा कि हाल ही में पिथौरा स्थित परमेश्वरी मंदिर में हुई चोरी की घटना ने न केवल श्रद्धालुओं की आस्था को आहत किया है, बल्कि जिले के मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।
संयोजक मंडल के प्रमुख संयोजक दाऊलाल चंद्राकर ने कहा कि नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित एक प्रमुख मंदिर में चोरी होना अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस का परिचायक है। मंदिर केवल पूजा-अर्चना के स्थल नहीं, बल्कि समाज की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक चेतना के केंद्र हैं। ऐसे पवित्र स्थलों को निशाना बनाना समाज की धार्मिक भावनाओं पर प्रत्यक्ष आघात है।

अनेक मंदिर चोरी की घटना

महासंघ ने कहा कि विगत कुछ वर्षों में जिले के अनेक मंदिर चोरी की घटनाओं का शिकार हुए हैं। दुर्भाग्यवश इनमें से कई मामलों का आज तक पूर्ण खुलासा नहीं हो पाया है, जिससे मंदिर समितियों, श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों के बीच असुरक्षा और चिंता का वातावरण निर्मित हो रहा है।
डॉ. नीरज गजेंद्र ने कहा कि पिथौरा की ताजा घटना के संबंध में सामने आ रही जानकारियों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन को तत्काल प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा ऐसे अपराधियों पर निरंतर निगरानी रखी जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
मंदिर महासंघ ने पुलिस अधीक्षक, महासमुंद से मांग की है कि पिथौरा स्थित परमेश्वरी मंदिर चोरी प्रकरण का शीघ्र खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। साथ ही जिले में पूर्व में मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं की पुनः समीक्षा कर लंबित मामलों का भी निराकरण किया जाए। महासंघ ने प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने तथा संवेदनशील मंदिर परिसरों में विशेष निगरानी व्यवस्था लागू करने की भी मांग की है।
महासंघ के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि पुलिस प्रशासन इस विषय की गंभीरता को समझते हुए त्वरित एवं ठोस कदम उठाएगा, जिससे मंदिरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और श्रद्धालुओं का विश्वास एवं आस्था अक्षुण्ण बनी रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें