Tuesday, 18 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम सावन सोमवार को जल चढ़ाने निकली महिला पर एसिड अटैक, आरोपी गिरफ्तार खाने का लालच देकर मासूमों से गलत हरकत, भिलाई से आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार LPG ग्राहकों को राहत : e-KYC की डेडलाइन 23 अगस्त तक बढ़ी, नहीं किया तो देना होगा कमर्शियल रेट खुला नाला बना मौत का जाल, खेलते-खेलते गिरे 4 वर्षीय मासूम की मौत, नगर निगम व्यवस्था पर उठे सवाल बाल सुधार गृह में फंसी के फंदे पर मिला नाबालिग, मौत की वजह तलाश रही पुलिस ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम सावन सोमवार को जल चढ़ाने निकली महिला पर एसिड अटैक, आरोपी गिरफ्तार खाने का लालच देकर मासूमों से गलत हरकत, भिलाई से आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार LPG ग्राहकों को राहत : e-KYC की डेडलाइन 23 अगस्त तक बढ़ी, नहीं किया तो देना होगा कमर्शियल रेट खुला नाला बना मौत का जाल, खेलते-खेलते गिरे 4 वर्षीय मासूम की मौत, नगर निगम व्यवस्था पर उठे सवाल बाल सुधार गृह में फंसी के फंदे पर मिला नाबालिग, मौत की वजह तलाश रही पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार मसीरा के बच्चों को मिला नया आंगनबाड़ी भवन, बेहतर …
ग्रामीण विकास की नई तस्वीर, मसीरा में नए आंगनबाड़ी भवन से खिल उठा बचपन
ग्रामीण विकास की नई तस्वीर, मसीरा में नए आंगनबाड़ी भवन से खिल उठा बचपन
राज्य सरकार

मसीरा के बच्चों को मिला नया आंगनबाड़ी भवन, बेहतर माहौल में हो रही पढ़ाई

मसीरा में पुराने कच्चे आंगनबाड़ी भवन की समस्या दूर करते हुए विकसित भारत जी-राम-जी योजना के तहत नए भवन का निर्माण कराया गया। इससे बच्चों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण में शैक्षणिक गतिविधियों की सुविधा मिल सकेगी।

कीर्तिमान रिपोर्ट धनेश्वरी साहू
18 Aug 2026, 06:06 PM
रायपुर
छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ बच्चों के सुरक्षित और बेहतर भविष्य की नींव मजबूत हो रही है। इसी बदलाव की एक प्रेरक तस्वीर सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड के ग्राम पंचायत मसीरा में देखने को मिल रही है, जहां विकसित भारत जी-राम-जी योजना के माध्यम से निर्मित नए आंगनबाड़ी भवन ने नौनिहालों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और सीखने के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया है। कभी कच्चे मकान में संचालित होने वाला आंगनबाड़ी केंद्र अब पक्के भवन में बच्चों की खिलखिलाहट और सीखने की गतिविधियों से गुलजार है।

मसीरा के बच्चों को मिला सुरक्षित आंगनबाड़ी भवन, अब बेहतर माहौल में हो रही पढ़ाई
कच्चे भवन से मिली राहत, बना नया आंगनबाड़ी केंद्र

मसीरा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हीरामणी राजवाड़े बताती हैं कि पहले आंगनबाड़ी केंद्र कच्चे मकान में संचालित होता था। बारिश के मौसम में छत से पानी टपकने के कारण बच्चों को बैठाने और शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करने में परेशानी होती थी। इससे अभिभावकों को भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता रहती थी। आंगनबाड़ी केंद्र की इस समस्या को दूर करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने ग्राम पंचायत के सरपंच बुधराम सिंह के समक्ष नए आंगनबाड़ी भवन की आवश्यकता रखी। ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्ताव तैयार कर प्रशासन को भेजा गया। कलेक्टर रेना जमील के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले के निर्देश पर प्रशासन ने त्वरित पहल करते हुए विकसित भारत जी-राम-जी योजना के तहत नए आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कराया।

आंगनबाड़ी में बच्चों को मिल रही है मध्यान भोजन 
सुरक्षित आंगनबाड़ी भवन से बढ़ा बच्चों और अभिभावकों का भरोसा

नए आंगनबाड़ी भवन के निर्माण के बाद आंगनबाड़ी केंद्र की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। अब बच्चों को बारिश, धूप और मौसम की अन्य परेशानियों से सुरक्षित वातावरण मिल रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत है और अभिभावकों का भरोसा भी बढ़ा है। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के साथ खेल-खेल में सीखने की गतिविधियां कराई जा रही हैं। साथ ही पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराने के साथ बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए आवश्यक गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं।

विकास की योजना से संवरा बचपन

मसीरा का नया आंगनबाड़ी भवन इस बात का उदाहरण है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने से बच्चों के विकास और अभिभावकों के विश्वास पर सीधा सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। नया आंगनबाड़ी भवन न केवल आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन को सुगम बना रहा है, बल्कि नौनिहालों को सीखने, खेलने और स्वस्थ वातावरण में आगे बढ़ने का अवसर भी दे रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें