Sunday, 16 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
मछली पकड़ने गए युवक की दर्दनाक मौत, दो दिन बाद नाले से बरामद हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस कोरिया में 22 वर्षीय युवती ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस रेलवे ट्रैक पर युवक का सिर कटा शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस रायपुर में ज्वेलर्स की दीवार तोड़कर चोरी, 72 घंटे में दो महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार पश्चिम बंगाल में बड़ा सियासी भूचाल : पूर्व डिप्टी स्पीकर और TMC के दिग्गज नेता आशीष बनर्जी का फंदे से लटकता मिला शव पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर बच्चियों की तस्करी, अलीगढ़ में 5 गिरफ्तार मछली पकड़ने गए युवक की दर्दनाक मौत, दो दिन बाद नाले से बरामद हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस कोरिया में 22 वर्षीय युवती ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस रेलवे ट्रैक पर युवक का सिर कटा शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस रायपुर में ज्वेलर्स की दीवार तोड़कर चोरी, 72 घंटे में दो महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार पश्चिम बंगाल में बड़ा सियासी भूचाल : पूर्व डिप्टी स्पीकर और TMC के दिग्गज नेता आशीष बनर्जी का फंदे से लटकता मिला शव पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर बच्चियों की तस्करी, अलीगढ़ में 5 गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम महासमुंद साहित्यकार महंत पोखन दास मानिकपुरी की भेंटवार्ता …
— विज्ञापन —
महंत पोखन दास मानिकपुरी साहित्यकार भेंटवार्ता
महंत पोखन दास मानिकपुरी साहित्यकार भेंटवार्ता
महासमुंद

साहित्यकार महंत पोखन दास मानिकपुरी की भेंटवार्ता आकाशवाणी पर, ‘मोर भुईयां’ में होगी चर्चा

छत्तीसगढ़ी साहित्य और संस्कृति से जुड़े श्रोताओं के लिए खास अवसर आने वाला है। आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित होने वाले छत्तीसगढ़ी समन्वित साहित्यिक कार्यक्रम ‘मोर भुईयां’ के अंतर्गत अंचल के वरिष्ठ साहित्यकार महंत पोखन दास मानिकपुरी की विशेष ‘भेंटवार्ता’ का प्रसारण किया जाएगा।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
16 Aug 2026, 05:13 PM
महासमुंद
छत्तीसगढ़ी साहित्य और संस्कृति से जुड़े श्रोताओं के लिए खास अवसर आने वाला है। आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित होने वाले छत्तीसगढ़ी समन्वित साहित्यिक कार्यक्रम ‘मोर भुईयां’ के अंतर्गत अंचल के वरिष्ठ साहित्यकार महंत पोखन दास मानिकपुरी की विशेष ‘भेंटवार्ता’ का प्रसारण किया जाएगा। यह कार्यक्रम मंगलवार 18 अगस्त को सुबह 8.30 बजे प्रसारित होगा। कार्यक्रम की प्रस्तुति आकाशवाणी रायपुर के कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र साहू द्वारा की जाएगी।

साहित्यिक जीवन और अनुभवों पर होगी बातचीत

इस विशेष कार्यक्रम में महंत पोखन दास मानिकपुरी के साहित्यिक जीवन, उनकी रचनात्मक यात्रा और साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। भेंटवार्ता के दौरान उनके लेखन से जुड़े अनुभवों, साहित्य के प्रति उनके लगाव और छत्तीसगढ़ी भाषा एवं संस्कृति को समृद्ध करने के प्रयासों को भी श्रोताओं के सामने रखा जाएगा।कार्यक्रम में उनकी चुनिंदा और संदर्भित रचनाओं का पाठ भी शामिल किया जाएगा, जिससे श्रोता उनकी साहित्यिक सोच और लेखन शैली से रूबरू हो सकेंगे। यह प्रस्तुति छत्तीसगढ़ी साहित्य प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। 

बिरकोनी गांव से जुड़ी है साहित्यिक पहचान

महंत पोखन दास मानिकपुरी महासमुंद जिले के ग्राम बिरकोनी के निवासी हैं। उन्होंने लंबे समय तक शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दीं और शिक्षा के साथ-साथ साहित्य साधना को भी निरंतर आगे बढ़ाया। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे साहित्य लेखन और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं।

छत्तीसगढ़ी साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान

महंत पोखन दास मानिकपुरी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ी भाषा, लोक संस्कृति और क्षेत्रीय जीवन के विविध पहलुओं को अभिव्यक्ति दी है। उनकी साहित्यिक सक्रियता ने स्थानीय साहित्य जगत में उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है। आकाशवाणी के माध्यम से उनकी रचनात्मक यात्रा को व्यापक श्रोताओं तक पहुंचाने का यह प्रयास साहित्य प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें