Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार सौंपा ज्ञापन :  डीआरएम से मिले भाजपा नेता, अंडरब्…
अंडरब्रिज मांग पर डीआरएम से चर्चा करते नेता
अंडरब्रिज मांग पर डीआरएम से चर्चा करते नेता
राज्य सरकार

सौंपा ज्ञापन :  डीआरएम से मिले भाजपा नेता, अंडरब्रिज और ओवरब्रिज निर्माण की उठाई मांग

संबलपुर रेलवे डिवीजन के डीआरएम के महासमुंद दौरे के दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी सहित भाजपा नेताओं ने ज्ञापन सौंपकर शंकर नगर-इमलीभाठा मार्ग पर अंडरब्रिज, दलदली रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज तथा स्टेशन परिसर में शेड निर्माण की मांग की।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 14 Jun 2026, 02:24 PM · अपडेट: 09 Sep 2026, 11:44 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

संबलपुर रेलवे डिवीजन के डीआरएम के महासमुंद आगमन पर नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिक्का, भाजपा नेता राजू चंद्राकर, सूर्या ठाकुर एवं ज्ञान चोपड़ा ने स्थानीय रेलवे स्टेशन में ज्ञापन सौंपकर विभिन्न जनहित मुद्दों पर चर्चा की। नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने डीआरएम को बताया कि वार्ड क्रमांक 1 शंकर नगर से इमलीभाठा जाने वाले मार्ग पर वर्षों से अंडरब्रिज निर्माण की मांग की जा रही है। अंडरब्रिज बनने से शहर की यातायात समस्या का समाधान होगा तथा इमलीभाठा, बेमचा और परसवानी जाने वाले नागरिकों की दूरी भी कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए सर्वे का कार्य भी पूरा हो चुका है, लेकिन रेलवे प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

अमृत भारत योजना के कार्यों की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

भाजपा नेताओं ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपते हुए अमृत भारत योजना के तहत महासमुंद रेलवे स्टेशन में चल रहे आधुनिकीकरण कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा इस परियोजना के लिए 16 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, लेकिन निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा जा रहा है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि स्टेशन परिसर सभी ओर से समतल होना चाहिए, जबकि वर्तमान निर्माण में लगभग 6 इंच का स्तर अंतर दिखाई दे रहा है। इसके अलावा मुख्य प्रवेश द्वार से स्टेशन भवन तक यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त शेड निर्माण की आवश्यकता बताई गई और शीघ्र शेड निर्माण कराने की मांग की गई।

दलदली रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने दलदली रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ओवरब्रिज बनने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

ज्ञापन में उठाए गए सभी मुद्दों पर डीआरएम ने गंभीरता से विचार करने तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें