Wednesday, 10 Jun 2026 भारत
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना संदेश :  सीए बनते हैं अर्थव्यवस्था और व्यवसाय के …
नैतिकता और सेवा से बनता है सच्चा सीए
नैतिकता और सेवा से बनता है सच्चा सीए
सरकारी सूचना

संदेश :  सीए बनते हैं अर्थव्यवस्था और व्यवसाय के असली पथप्रदर्शक

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सीए छात्र सम्मेलन में कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट केवल कर और लेखा विशेषज्ञ नहीं, बल्कि व्यवसायों के भरोसेमंद मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने लेखांकन को किसी भी व्यवसाय की रीढ़ बताया और कर प्रणाली को सरल बनाने पर जोर दिया ताकि नागरिकों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को सुविधा मिल सके।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
08 Jun 2026, 12:13 PM
रायपुर

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा है कि चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) केवल खातों और कर संबंधी सलाह देने वाले पेशेवर नहीं हैं, बल्कि व्यवसायों को सही दिशा दिखाने वाले भरोसेमंद मार्गदर्शक भी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी व्यवसाय की सफलता में लेखांकन की भूमिका रीढ़ की हड्डी की तरह होती है और समय के साथ इसकी जिम्मेदारियां पहले से कहीं अधिक व्यापक हो गई हैं।

राज्यपाल ने यह बातें पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सीए छात्र सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर कहीं। यह सम्मेलन भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI), रायपुर शाखा और सेंट्रल इंडिया चार्टर्ड एकाउंटेंट्स स्टूडेंट्स एसोसिएशन (SIKASA) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। देशभर से आए 1,000 से अधिक सीए विद्यार्थी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कर योगदान का महत्व

 राज्यपाल ने कहा कि देश के विकास और सुचारु प्रशासन के लिए कर राजस्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से अपील की कि वे नागरिकों को कर भुगतान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि अधिकांश लोग कर देना चाहते हैं, लेकिन जटिल प्रक्रियाएं उन्हें बाधित करती हैं। विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कर प्रणाली को सरल और सुगम बनाना आवश्यक है।

उद्यमिता और रोजगार

 डेका ने कहा कि भारत में रोजगार सृजन का सबसे बड़ा आधार छोटे व्यवसाय और उद्यमी हैं। उन्होंने व्यापार और उद्यमिता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। लघु और मध्यम उद्योगों को देश की आर्थिक प्रगति में अहम योगदान देने वाला बताया। राज्यपाल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव का उल्लेख किया और कहा कि तकनीक का उपयोग सकारात्मक और रचनात्मक उद्देश्यों के लिए होना चाहिए। 


सीए पेशे की ताकत

राज्यपाल ने विद्यार्थियों को कहा कि इस पेशे की सबसे बड़ी ताकत विश्वास और गोपनीयता है। ग्राहक का भरोसा पेशेवर की ईमानदारी, नैतिक मूल्यों और कार्यशैली पर निर्भर करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि सीए बनने के बाद समर्पण और उत्साह के साथ अपने क्षेत्र में आगे बढ़ें और जीवन में कम से कम एक ऐसा कार्य करें जो समाज के हित में हो।

सम्मेलन का विशेष कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान स्मारिका का विमोचन भी किया गया। सम्मेलन में ICAI बोर्ड ऑफ स्टडीज के अध्यक्ष सीए राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष सीए ज्ञान चंद्र मिश्रा, रायपुर ICAI मैनेजिंग कमेटी की चेयरपर्सन सीए रश्मि वर्मा, अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सीए विद्यार्थी उपस्थित थे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें