Tuesday, 13 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Forest Department Action: अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, वन अमले पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश का आरोप Bilaspur Car Fire: स्कूल के सामने खड़ी क्रेटा कार में लगी आग, कुछ ही देर में जलकर खाक Raipur student case: आठवीं की छात्रा की मौत, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए आरोप Bijapur Maoist Surrender: बस्तर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, छह माओवादियों ने किया सरेंडर Raigarh Elephant Calf: हाथियों के दल से बिछड़े शावक को रात में मिलाया, सुबह खेत में मिला हाथी के बच्चे का शव cyber fraud: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का अकाउंट हैक होने की जानकारी, लोगों से की सतर्क रहने की अपील Forest Department Action: अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, वन अमले पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश का आरोप Bilaspur Car Fire: स्कूल के सामने खड़ी क्रेटा कार में लगी आग, कुछ ही देर में जलकर खाक Raipur student case: आठवीं की छात्रा की मौत, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए आरोप Bijapur Maoist Surrender: बस्तर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, छह माओवादियों ने किया सरेंडर Raigarh Elephant Calf: हाथियों के दल से बिछड़े शावक को रात में मिलाया, सुबह खेत में मिला हाथी के बच्चे का शव cyber fraud: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का अकाउंट हैक होने की जानकारी, लोगों से की सतर्क रहने की अपील
W 𝕏 f
होम › शिक्षा › MHT CET CAP Round 4: महाराष्ट्र में इंजीनियरिंग क…
BE-BTech की खाली सीटों पर CAP राउंड-4 के तहत इंजीनियरिंग एडमिशन।
BE-BTech की खाली सीटों पर CAP राउंड-4 के तहत इंजीनियरिंग एडमिशन।
शिक्षा

MHT CET CAP Round 4: महाराष्ट्र में इंजीनियरिंग की 16 हजार से ज्यादा सीटें खाली, जल्द शुरू होंगे दाखिले

MHT CET CAP Round 4: BE-BTech एडमिशन के लिए CAP प्रक्रिया जारी है। तीसरे राउंड के बाद करीब 16,627 सीटें खाली रहने का अनुमान है। इन सीटों पर दाखिले के लिए CAP राउंड-4 महत्वपूर्ण अवसर होगा। CET सेल 29 अगस्त 2026 को खाली सीटों की आधिकारिक जानकारी जारी करेगा।

स
प्रकाशित: 26 Aug 2026, 11:45 AM · अपडेट: 03 Oct 2026, 03:41 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

MHT CET CAP Round 4: इंजीनियरिंग में दाखिले की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के पास अभी भी अवसर है। महाराष्ट्र में BE-BTech एडमिशन प्रक्रिया जारी है। अनुमान है कि प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में 16 हजार से अधिक सीटें खाली हैं। तीसरे CAP राउंड में 1,16,690 उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं। इसमें पहली बार आवंटित और अपग्रेड हुई सीटें शामिल हैं। अब शेष सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। CAP राउंड-4 उन पात्र उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण मौका हो सकता है, जिन्हें अब तक अपनी पसंद का इंजीनियरिंग कॉलेज या ब्रांच नहीं मिली है।

छात्रों को पहली बार मिला कॉलेज

महाराष्ट्र राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2026-27 के BE-BTech एडमिशन के लिए तीसरी सूची जारी हो चुकी है। तीसरे राउंड में 2,04,987 उम्मीदवारों ने अपनी प्राथमिकताएं भरी थीं। इनमें 11,505 छात्रों को पहली बार इंजीनियरिंग कॉलेज आवंटित हुआ है। तीसरे CAP राउंड में सीट पाने वाले छात्रों को 25 से 28 अगस्त 2026 के बीच संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। सीट पक्की करने के लिए जरूरी दस्तावेज जमा करने के साथ निर्धारित एडमिशन फीस भी भरनी होगी।

सीटें खाली रहने का अनुमान

CAP राउंड-3 का परिणाम आने के बाद अब उम्मीदवारों की नजर चौथे राउंड पर है। कुल 2,03,270 इंजीनियरिंग सीटों में से तीसरे राउंड के बाद करीब 16,627 सीटें खाली रहने का अनुमान लगाया गया है।

राउंडवार इंजीनियरिंग सीटों की स्थिति

विवरण

सीटों की संख्या

इंजीनियरिंग एडमिशन की कुल सीटें

2,03,270

CAP राउंड-1 के बाद खाली सीटें

54,700

राउंड-1 तक भरी या आवंटित सीटें

1,48,570

CAP राउंड-2 के बाद खाली सीटें

28,132

राउंड-2 में भरी या आवंटित सीटें

26,568

राउंड-3 में पहली बार सीट पाने वाले

11,505

राउंड-3 के बाद अनुमानित खाली सीटें

करीब 16,627

29 अगस्त को जारी होगी खाली सीटों की जानकारी

खाली सीटों का यह आंकड़ा कुल सीटों और अब तक हुए आवंटन के आधार पर अनुमानित है। महाराष्ट्र CET सेल 29 अगस्त 2026 को CAP राउंड-4 के लिए उपलब्ध सीटों की आधिकारिक जानकारी जारी करेगा। CAP राउंड-4 में उपलब्ध सीटें उम्मीदवारों की मेरिट, कैटेगरी, कॉलेज एवं ब्रांच की प्राथमिकता और पात्रता के आधार पर आवंटित की जाएंगी। तीसरे राउंड में पहली बार सीट पाने वाले उम्मीदवारों को आवंटित सीट स्वीकार करनी होगी। वहीं, बेटरमेंट का विकल्प चुनने वाले छात्र बेहतर कॉलेज या ब्रांच पाने के लिए अगले राउंड में भाग ले सकेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:- Raksha Bandhan 2026 School Holiday: बच्चों की मौज! इस हफ्ते छुट्टियों की भरमार, रक्षाबंधन पर मिलेगा लंबा ब्रेक

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें