Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर रायपुर में आधी रात बर्थडे पार्टी का हंगामा, पुलिस…
बर्थडे पार्टी में हंगामा, 7 युवक-युवतियां गिरफ्तार
बर्थडे पार्टी में हंगामा, 7 युवक-युवतियां गिरफ्तार
रायपुर

रायपुर में आधी रात बर्थडे पार्टी का हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की के आरोप, 7 गिरफ्तार

रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाने और हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने 4 युवक और 3 युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि समझाइश देने पहुंची टीम के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और शासकीय कार्य में बाधा डाली गई। मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 02 Aug 2026, 08:13 PM · अपडेट: 09 Aug 2026, 01:19 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
रायपुर, राजधानी के गांधी नगर कालीबाड़ी इलाके में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात लोगों को भारी पड़ गया। पुलिस की शिकायत पर मौके पर पहुंची टीम के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार युवक और तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है।

तेज आवाज की शिकायत पर पहुंची थी पुलिस 

पुलिस के मुताबिक रविवार तड़के करीब 3 बजे कोतवाली थाना को सूचना मिली कि गांधी नगर कालीबाड़ी स्थित प्रताप ताण्डी के मकान की छत पर बर्थडे पार्टी चल रही है। पार्टी में तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाया जा रहा था, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पार्टी में मौजूद लोगों को समझाइश देकर साउंड सिस्टम बंद कराया। इसके बाद पुलिस वापस लौट गई। 

दोबारा तेज आवाज में बजाया साउंड सिस्टम 

कुछ समय बाद उसी जगह से फिर तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाने की शिकायत मिली। पुलिस टीम दोबारा मौके पर पहुंची और आवाज कम करने व नियमों का पालन करने की समझाइश दी। पुलिस का आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद युवक-युवतियों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने धक्का-मुक्की, झूमा-झटकी और गाली-गलौज करते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। पुलिस के अनुसार इस घटना में कुछ कर्मचारियों को चोटें भी आईं।

गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज 

घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके बाद कोतवाली थाने में बीएनएस 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी 

  • प्रताप ताण्डी (33 वर्ष) 
  • हरीश ताण्डी (30 वर्ष) 
  • दीपक दास (26 वर्ष) 
  • विपुल जोशी (30 वर्ष) 
  • हर्षा महानंद (25 वर्ष) 
  • दिव्या सोनी (27 वर्ष) 
  • उपासना सोनी (28 वर्ष)


क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें