Tuesday, 11 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम दुर्ग संभाग भिलाई में नाबालिग बना अपराध का मोहरा, कांग्रेस पा…
भिलाई चोरी केस आरोपी गिरफ्तार
भिलाई चोरी केस आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग संभाग

भिलाई में नाबालिग बना अपराध का मोहरा, कांग्रेस पार्षद के बेटे समेत 3 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

भिलाई के स्मृतिनगर क्षेत्र में नाबालिग को धमकाकर घर से सोने के जेवर चोरी कराने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस पार्षद के बेटे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 8 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर और अन्य चोरी का सामान बरामद किया है।

कीर्तिमान न्यूज
11 Aug 2026, 05:04 PM
भिलाई
छत्तीसगढ़ के भिलाई में नाबालिग को डराकर और जान से मारने की धमकी देकर चोरी की वारदात कराने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में कांग्रेस पार्षद का बेटा भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 8 लाख रुपए कीमत के सोने के जेवर और चोरी का अन्य सामान बरामद किया है। मामला स्मृतिनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर-6 के कांग्रेस पार्षद रविशंकर कुर्रे के बेटे अनुराग कुर्रे (32), करन सोनी (25) और रोहित गुप्ता (23) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अनुराग कुर्रे पर नाबालिग को ऑनलाइन बेटिंग एप में पैसे लगाने की आदत डालने और बाद में उसे चोरी के लिए मजबूर करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, दुर्गानगर जुनवानी रोड निवासी मोहम्मद मोहसीन खान (32) ने 9 अगस्त को स्मृतिनगर चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी।

नाबालिग की मां ने भी दर्ज कराई शिकायत

शिकायत में उन्होंने बताया कि करीब 2-3 महीने पहले उनके 17 वर्षीय भांजे को अनुराग कुर्रे और उसके साथियों ने धमकाया था। आरोपियों ने नाबालिग पर घर से सोने के जेवर लाने का दबाव बनाया। इसके बाद नाबालिग के जरिए मोहम्मद मोहसीन खान के घर से सोने की दो अंगूठियां, एक हार, एक जोड़ी कान की बालियां और एक मंगलसूत्र चोरी करवाया गया। इस मामले में नाबालिग की मां शाहीन परवीन ने भी स्मृतिनगर चौकी में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने घर से सोने के कंगन, मंगलसूत्र और दो अंगूठियां चोरी कर अनुराग कुर्रे को दे दी थीं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में जुट गई। स्मृतिनगर पुलिस ने जांच के दौरान संदिग्धों से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंची। 

जांच के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ा

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात से जुड़े कई तथ्य बताए। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने के जेवर बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, बरामद सामान में सोने की अंगूठियां, हार, कान की बालियां, मंगलसूत्र और अन्य चोरी की सामग्री शामिल है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नाबालिग को ऑनलाइन बेटिंग में पैसे लगाने के लिए प्रेरित करते थे। इसके बाद उसे डराकर और दबाव बनाकर घर से जेवर चोरी करने के लिए मजबूर किया जाता था। 

न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी

नाबालिग द्वारा लाए गए जेवर आरोपी अपने पास रख लेते थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी नाबालिग को डराकर, धमकाकर या किसी अपराध में इस्तेमाल किए जाने की जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश सरकारी सूचना
राजनीति
कीर्तिमान विशेष
खेल
मनोरंजन
कारोबार
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें