Wednesday, 30 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surajpur News: शिक्षक पर दुष्कर्म और लैंगिक उत्पीड़न का आरोप, गिरफ्तारी के बाद शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड Dhodharkasa High School: शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर उतरे पालक-विद्यार्थी, NH-53 पर चक्का जाम के बाद प्रशासन ने दिया आश्वासन Elephant News: गणेश चतुर्थी पर जन्मा हाथी शावक बना आकर्षण का केंद्र, ग्रामीणों ने जंगल में मनाई छठ्ठी Ganja Smuggling: कुम्हारी पुलिस ने पकड़ा गांजा तस्करी का मामला, अटल आवास के मकान से बरामद हुआ 6.35 किलो गांजा Bilaspur Crime News: लड़की का नाम लेकर मामा-भांजे को घेरा, बेल्ट और पाइप से पीटकर वसूले 7 हजार रुपए Surajpur News: शिक्षक पर दुष्कर्म और लैंगिक उत्पीड़न का आरोप, गिरफ्तारी के बाद शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड Dhodharkasa High School: शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर उतरे पालक-विद्यार्थी, NH-53 पर चक्का जाम के बाद प्रशासन ने दिया आश्वासन Elephant News: गणेश चतुर्थी पर जन्मा हाथी शावक बना आकर्षण का केंद्र, ग्रामीणों ने जंगल में मनाई छठ्ठी Ganja Smuggling: कुम्हारी पुलिस ने पकड़ा गांजा तस्करी का मामला, अटल आवास के मकान से बरामद हुआ 6.35 किलो गांजा Bilaspur Crime News: लड़की का नाम लेकर मामा-भांजे को घेरा, बेल्ट और पाइप से पीटकर वसूले 7 हजार रुपए
W 𝕏 f
होम › दुर्ग संभाग › अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किमी की कांवड़ यात्रा, …
अमरकंटक से भोरमदेव कांवड़ यात्रा
अमरकंटक से भोरमदेव कांवड़ यात्रा
दुर्ग संभाग

अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किमी की कांवड़ यात्रा, भावना बोहरा के साथ 300 से ज्यादा श्रद्धालु होंगे शामिल

सावन के दूसरे सोमवार 10 अगस्त से अमरकंटक के मां नर्मदा मंदिर से भोरमदेव तक 151 किलोमीटर लंबी कांवड़ पदयात्रा शुरू होगी। पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में निकलने वाली इस यात्रा में 300 से अधिक श्रद्धालु शामिल होंगे। यात्रा 16 अगस्त को भोरमदेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के साथ पूरी होगी। इस बार वनांचल क्षेत्र के 15 बैगा आदिवासी भी कांवड़ लेकर यात्रा में शामिल होंगे।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 09 Aug 2026, 06:05 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 01:33 AM
पंडरिया
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

कंधे पर कांवड़, मन में श्रद्धा और जुबां पर बोल बम के जयघोष के साथ सावन के दूसरे सोमवार को आस्था की एक विशेष पदयात्रा शुरू होने जा रही है। पंडरिया विधायक भावना बोहरा 10 अगस्त को मां नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा की शुरुआत करेंगी। यात्रा का शुभारंभ सुबह 7 बजे मां नर्मदा मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद होगा। इसके बाद श्रद्धालु मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर पैदल भोरमदेव की ओर प्रस्थान करेंगे। यह धार्मिक यात्रा 16 अगस्त को भोरमदेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के साथ संपन्न होगी। इस कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा के दौरान जगह-जगह भक्तों द्वारा स्वागत और सेवा की व्यवस्था भी की जाएगी।

बनेंगे कांवड़ यात्रा का हिस्सा

इस वर्ष अमरकंटक से भोरमदेव तक निकलने वाली कांवड़ यात्रा की सबसे खास बात यह है कि वनांचल क्षेत्र में अपने मूल धर्म और परंपराओं की ओर लौटे 15 बैगा आदिवासी भी इसमें शामिल होंगे। बैगा समुदाय के लोग पारंपरिक आस्था और भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा के साथ कांवड़ लेकर यात्रा करेंगे। उनके शामिल होने से यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का संदेश भी देगी।

151 किलोमीटर का संकल्प

भावना बोहरा लगातार दूसरे वर्ष अमरकंटक से भोरमदेव तक कांवड़ पदयात्रा कर रही हैं। पिछले वर्ष भी उन्होंने छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ यह धार्मिक यात्रा पूरी की थी। इस बार यात्रा में 300 से अधिक कांवड़ यात्रियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। श्रद्धालु अमरकंटक स्थित मां नर्मदा उद्गम स्थल से जल लेकर पैदल यात्रा करेंगे और भोरमदेव पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

हर-हर महादेव का जयघोष

यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों और भगवान शिव के जयकारों के साथ आगे बढ़ेंगे। कांवड़ यात्रियों के लिए मार्ग में आवश्यक सुविधाओं, विश्राम और सेवा की व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। श्रावण मास में होने वाली यह पदयात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति से भी जुड़ी मानी जा रही है। अमरकंटक से भोरमदेव तक की यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए भगवान शिव के प्रति समर्पण और विश्वास का प्रतीक बनेगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें