Saturday, 26 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Khandwa News: गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, खदान में डूबे दो सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम Bemetara News: ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, पूरे गांव में शोक की लहर Government Employees Suspended: दिवंगत शिक्षक का पेंशन केस लटकाने पर बड़ी कार्रवाई, 6 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड Ganesh Visarjan Acciden: पंडाल में टूटा बिजली का तार, करंट की चपेट में आने से 4 युवकों की मौत, 3 गंभीर Khandwa News: गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, खदान में डूबे दो सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम Bemetara News: ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, पूरे गांव में शोक की लहर Government Employees Suspended: दिवंगत शिक्षक का पेंशन केस लटकाने पर बड़ी कार्रवाई, 6 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड Ganesh Visarjan Acciden: पंडाल में टूटा बिजली का तार, करंट की चपेट में आने से 4 युवकों की मौत, 3 गंभीर
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › कोरबा में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 को बढ़…
विजय शर्मा ने हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र
विजय शर्मा ने हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र
राज्य सरकार

कोरबा में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 को बढ़ावा, 25 हितग्राहियों को मिले स्वीकृति पत्र

कबीरधाम जिले के कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 25 हितग्राहियों को आवास निर्माण की सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहर के पात्र हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल मकान बनाना नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन की सुविधा उपलब्ध कराना है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 10 Aug 2026, 09:13 AM · अपडेट: 21 Sep 2026, 06:43 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
कबीरधाम जिले के कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 25 हितग्राहियों को आवास निर्माण की सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहर के पात्र हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल मकान बनाना नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन की सुविधा उपलब्ध कराना है।

हर परिवार को पक्का घर देने का लक्ष्य: विजय शर्मा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना पक्का घर हो, जहां परिवार सुरक्षित और सम्मान के साथ जीवन व्यतीत कर सके। प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि सभी पात्र परिवारों को योजना का लाभ मिले।

 25 हितग्राहियों को मिली आवास निर्माण की मंजूरी

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत स्वीकृति पत्र पाने वालों में मीना बाई देवांगन, धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी, द्रोपती देवांगन, मीना बाई, योगेश चंद्रवंशी, बुधेलाल निषाद, साहिदा खातून, प्रमोद साहू, द्वारिका चंद्रवंशी, लक्ष्मी चंद्रवंशी सहित कुल 25 हितग्राही शामिल हैं। इन हितग्राहियों ने स्वीकृति पत्र मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वे अपने पक्के घर का सपना देख रहे थे, जो अब पूरा होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

शहर के पात्र परिवारों को मिलेगा आवास का लाभ

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के माध्यम से कवर्धा नगर के पात्र परिवारों को आवास सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। योजना के तहत स्वीकृति मिलने से हितग्राही अब अपने पक्के घर के सपने को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

आवास स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, पार्षद अजय ठाकुर, बिहारी धुर्वे, सौखी अहीरवार, सुनील साहू, केशरीचंद सोनी, हरीश कुंभकार, एल्डरमेन राजेंद्र सलूजा, शिवकुमार यादव, रवि राजपूत, गोलू यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें