Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार मिशन शक्ति अभियान : आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बढ़ा छ…
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत आयोजित प्रशिक्षण
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत आयोजित प्रशिक्षण
राज्य सरकार

मिशन शक्ति अभियान : आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बढ़ा छात्राओं का आत्मविश्वास, 260 बेटियों ने लिया हिस्सा

महिला एवं बाल विकास विभाग के मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण केंद्र के तहत शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नर्रा में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 260 छात्राओं ने भाग लेकर आत्मरक्षा की तकनीकें सीखीं और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्राप्त की।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 18 Jul 2026, 12:31 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 07:30 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण केंद्र के तत्वावधान में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के अंतर्गत आज शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नर्रा में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

260 छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के तरीका 

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास टिक्वेंद्र जटवार के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में विद्यालय की लगभग 260 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
नर्रा स्कूल में छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के प्रभावी तरीके 
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराया। साथ ही उन्हें विपरीत परिस्थितियों में आत्मविश्वास के साथ स्वयं की सुरक्षा करने, सतर्क रहने तथा महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी भी दी गई।  प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर आत्मरक्षा के प्रभावी गुर सीखे।

बेटियों के आत्मविश्वास को नई उड़ान

विद्यालय के प्राचार्य ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ साथ व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और साहस को भी नई दिशा प्रदान करते हैं।कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार, मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण केंद्र, महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद तथा प्रशिक्षण दल का योगदान रहा। 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें