Thursday, 18 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
कार्रवाई : RES विभाग का प्रभारी SDO 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार स्ट्रीट फूड : जोमैटो से मंगाई वेज बिरयानी में निकला कीड़ा, खाद्य विभाग ने रेस्टोरेंट को किया सील कार्रवाई : 18 हेक्टेयर भूमि का सीमांकन, अवैध सड़क पर चला बुलडोजर अंधविश्वास : खजाने के लालच में मौतों का खेल? 8 मौतों से सहमा पूरा गांव कार्रवाई : RES विभाग का प्रभारी SDO 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार स्ट्रीट फूड : जोमैटो से मंगाई वेज बिरयानी में निकला कीड़ा, खाद्य विभाग ने रेस्टोरेंट को किया सील कार्रवाई : 18 हेक्टेयर भूमि का सीमांकन, अवैध सड़क पर चला बुलडोजर अंधविश्वास : खजाने के लालच में मौतों का खेल? 8 मौतों से सहमा पूरा गांव
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना मिशन वात्सल्य : महिला एवं बाल विकास विभाग में विभ…
महिला एवं बाल विकास विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती
महिला एवं बाल विकास विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती
सरकारी सूचना

मिशन वात्सल्य : महिला एवं बाल विकास विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती, आवेदन आमंत्रित 

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मिशन वात्सल्य योजना के तहत महासमुंद जिले में जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति एवं शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह (बालक) में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। परामर्शदाता, सहायक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर तथा सहायक सह रात्रि चौकीदार के कुल 4 पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों से 30 जून 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
18 Jun 2026, 12:37 PM
महासमुंद

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई एवं शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह, महासमुंद में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

भर्ती प्रक्रिया के तहत जिला बाल संरक्षण इकाई, महासमुंद में परामर्शदाता (अनारक्षित) तथा बाल कल्याण समिति, महासमुंद में सहायक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर (अनारक्षित) के 1-1 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह (बालक), महासमुंद में परामर्शदाता (अनारक्षित) एवं सहायक सह रात्रि चौकीदार (अनुसूचित जनजाति) के 1-1 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग टिक्वेंद्र जटवार ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने आवेदन 30 जून 2026 को शाम 5 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़), पिन कोड-493445 में जमा कर सकते हैं।

अभ्यर्थी अपने आवेदन पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट अथवा कोरियर के माध्यम से भेज सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा।

विस्तृत जानकारी कहां मिलेगी

भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता की शर्तें एवं अन्य आवश्यक निर्देश महासमुंद जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के सूचना पटल पर भी सूचना अवलोकन हेतु चस्पा की गई है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें