Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग AI का दुरुपयोग : इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल करने क…
AI ब्लैकमेल मामले में गिरफ्तार आरोपी
AI ब्लैकमेल मामले में गिरफ्तार आरोपी
दुर्ग

AI का दुरुपयोग : इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख मांगने वाला गिरफ्तार

दुर्ग में AI तकनीक का गलत इस्तेमाल कर एक महिला को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला की एडिटेड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग की और पति की हत्या व तलाक के लिए भी दबाव बनाया। शिकायत के बाद छावनी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल व डिजिटल साक्ष्य जब्त कर उसे जेल भेज दिया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 27 Jul 2026, 12:24 PM · अपडेट: 13 Sep 2026, 05:19 PM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दुरुपयोग कर एक महिला को ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने AI तकनीक की मदद से महिला की तस्वीरों में छेड़छाड़ की और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग की। इतना ही नहीं, उसने महिला के पति की हत्या कराने और पति से तलाक लेने का दबाव भी बनाया। शिकायत मिलने के बाद छावनी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को पीड़िता ने छावनी थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि रविन्द्र भारती नाम का युवक लगातार फोन कर उनसे 5 लाख रुपये की मांग कर रहा था। आरोपी का कहना था कि यदि रकम नहीं दी गई तो AI की मदद से तैयार की गई एडिटेड तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड कर उनकी छवि खराब कर देगा। लगातार मिल रही धमकियों के कारण महिला मानसिक तनाव में थी।

पति की हत्या और तलाक के लिए भी धमकाया

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उनके पति को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके साथ ही वह लगातार महिला पर पति से तलाक लेने का दबाव बना रहा था। आरोपी की हरकतों से पूरा परिवार भय और तनाव के माहौल में जी रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साइबर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने AI तकनीक का इस्तेमाल कर महिला की तस्वीरों को एडिट किया और उन्हीं तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने की योजना बनाई थी।

मोबाइल और डिजिटल सबूत जब्त, भेजा गया जेल

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्य जब्त कर लिए हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सोशल मीडिया का उपयोग कर किसी को ब्लैकमेल करना, बदनाम करना या धमकाना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। यदि किसी व्यक्ति को AI से बनाई गई फोटो या वीडियो के जरिए डराकर पैसे मांगे जाएं या उन्हें वायरल करने की धमकी दी जाए, तो घबराने के बजाय तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करना चाहिए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें