Monday, 29 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
सोसाइटी में आग : 22वीं मंजिल पर फटा AC, सीएम योगी ने लिया संज्ञान चार बेटियों के बाद बेटे की चाह : पत्नी को जबरन जहर पिलाने का आरोप, पीड़िता अस्पताल में भर्ती सपनों पर चला बुलडोजर : विधायक कॉलोनी बनाने उजाड़ने पहुंचे 48 परिवारों के आशियानें टला हादसा : छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे बच्चे धू-धूकर जली टायर दुकान : धमतरी में देर रात भीषण आग से टायर कारोबार तबाह, मशीनें और स्टॉक जलकर राख महाराष्ट्र TET पेपर लीक में बड़ा खुलासा, बिहार से जुड़ा मास्टरमाइंड सोसाइटी में आग : 22वीं मंजिल पर फटा AC, सीएम योगी ने लिया संज्ञान चार बेटियों के बाद बेटे की चाह : पत्नी को जबरन जहर पिलाने का आरोप, पीड़िता अस्पताल में भर्ती सपनों पर चला बुलडोजर : विधायक कॉलोनी बनाने उजाड़ने पहुंचे 48 परिवारों के आशियानें टला हादसा : छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे बच्चे धू-धूकर जली टायर दुकान : धमतरी में देर रात भीषण आग से टायर कारोबार तबाह, मशीनें और स्टॉक जलकर राख महाराष्ट्र TET पेपर लीक में बड़ा खुलासा, बिहार से जुड़ा मास्टरमाइंड
W 𝕏 f
होम बलरामपुर-रामानुजगंज पलभर में उजड़ीं खुशियां :  नातिन को बचाने दौड़ी न…
सांप के डसने से नानी और नातिन की मौत
सांप के डसने से नानी और नातिन की मौत
🔴 BREAKING बलरामपुर-रामानुजगंज

पलभर में उजड़ीं खुशियां :  नातिन को बचाने दौड़ी नानी भी जहरीले सांप की शिकार, दोनों की मौत 

बलरामपुर जिले से ग्राम कोटागहना में शनिवार रात हुई एक दिल को दहला देने वाली घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। जहरीले सांप के डसने से 8 वर्षीय मासूम बच्ची और उसे बचाने की कोशिश कर रही उसकी नानी की मौत हो गई।मानसून की बारिश जहां किसानों के लिए राहत लेकर आई है

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
29 Jun 2026, 10:32 AM
बलरामपुर

बलरामपुर जिले से ग्राम कोटागहना में शनिवार रात हुई एक दिल को दहला देने वाली घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। जहरीले सांप के डसने से 8 वर्षीय मासूम बच्ची और उसे बचाने की कोशिश कर रही उसकी नानी की मौत हो गई।मानसून की बारिश जहां किसानों के लिए राहत लेकर आई है, वहीं ग्रामीण इलाकों में सर्पदंश की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। ग्राम घोरघड़ी के निवासी 8 वर्षीय करिश्मा शुक्रवार को छुट्टियां बिताने अपने नाना-नानी के घर कोटागहना आई थी। पूरे परिवार में उसकी चहल-पहल से खुशियों का माहौल था। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि अगले ही दिन यह मासूम हमेशा के लिए सबसे बिछड़ जाएगी। 

जहरीले सांप की बनी शिकार 

शनिवार रात करीब 11 बजे करिश्मा अपनी 56 वर्षीय नानी नंदी के साथ जमीन पर सो रही थी। इसी दौरान जहरीले सांप ने पहले करिश्मा को डस लिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर नानी की आंख खुली। उन्होंने देखा कि सांप अभी भी उसके पास था। बिना अपनी जान की परवाह किए नानी ने नातिन को बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान सांप ने उन्हें भी डस लिया। कुछ ही देर में दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। 

नानी और नातिन की हुई मौत 

घटना की सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। जब एक ही परिवार से नानी और नातिन की अर्थियां एक साथ उठीं तो गांव का माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। इधर सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नरकालो में भी सर्पदंश की एक और घटना सामने आई। यहां एक वृद्ध महिला अपनी बेटी और नाती-पोतों के साथ जमीन पर सो रही थी। रात के दौरान सांप ने उन्हें डस लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।

प्रशासन की अपील झाड़-फूंक छोड़ें अस्पताल जाएं

स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने लोगों से बारिश के मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है। घरों के आसपास झाड़ियां और कचरा साफ रखें, रात में संभव हो तो जमीन पर सोने से बचें और यदि किसी को सांप काट ले तो झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय गंवाने के बजाय तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचें। विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर इलाज मिलने से सर्पदंश के अधिकांश मरीजों की जान बचाई जा सकती है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें