Thursday, 23 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
प्रदर्शन का असर : सुरक्षा कारणों से लगातार दूसरे दिन 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें किन रूट्स पर मिलेगी इंटरचेंज की छूट पलसापाली में छापा : अवैध महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, 45 लीटर शराब जब्त अदालत का फरमान : बसना में कोलता समाज के पदाधिकारियों पर FIR, 1.11 लाख की वसूली और सामाजिक बहिष्कार का आरोप प्रदर्शन का असर : सुरक्षा कारणों से लगातार दूसरे दिन 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें किन रूट्स पर मिलेगी इंटरचेंज की छूट पलसापाली में छापा : अवैध महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, 45 लीटर शराब जब्त अदालत का फरमान : बसना में कोलता समाज के पदाधिकारियों पर FIR, 1.11 लाख की वसूली और सामाजिक बहिष्कार का आरोप
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना मातृत्व : महासमुंद में योजना ने बढ़ाया महिलाओं का…
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
सरकारी सूचना

मातृत्व : महासमुंद में योजना ने बढ़ाया महिलाओं का आत्मविश्वास

महासमुंद शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती और नवप्रसूता महिलाओं के लिए बड़ा सहारा साबित हो रही है। वार्ड 11 की पदमनी यादव और श्रीमती मधु यादव ने बताया कि योजना से मिली आर्थिक सहायता का उपयोग उन्होंने पोषण, स्वास्थ्य जांच और बच्चों की देखभाल में किया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
02 Jun 2026, 05:17 PM
महासमुंद

मां बनना हर महिला के जीवन का सबसे सुखद अनुभव होता है, लेकिन इस दौरान स्वास्थ्य और आर्थिक जरूरतों की चुनौतियां भी सामने आती हैं। महासमुंद शहरी परियोजना क्षेत्र अंतर्गत पदमनी यादव और मधु यादव के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ऐसे समय में सहारा बनकर आई। योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता से उन्हें गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य जांच एवं बच्चों की देखभाल में मदद मिली।

महासमुंद नगर के वार्ड 11 की रहने वाली पदमनी यादव ने बताया कि वे जब गर्भावस्था में थीं तो उन्हें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं महिला बाल विकास विभाग की सेक्टर सुपरवाइजर शीला प्रधान ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में जानकारी दी। आवश्यक पंजीयन के पश्चात उनकी पहली बेटी के जन्म के बाद उन्हें इस योजना के तहत 5 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। इस राशि का उपयोग उन्होंने अपने बच्चे के पोषण और बेहतर देखभाल में किया।

दूसरी हितग्राही को मिला डबल लाभ

इसी तरह वार्ड 11 की ही मधु यादव को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का डबल लाभ मिला। पहले बच्चे के जन्म के समय उन्हें 5 हजार रुपए और फिर बेटी के जन्म के बाद 6 हजार रुपए की अतिरिक्त सहायता योजना के माध्यम से प्रदान की गई। उनका कहना है कि इस सहायता ने मातृत्व की जिम्मेदारियों को निभाने में उन्हें आत्मविश्वास और संबल प्रदान किया। पदमनी यादव और मधु यादव दोनों ही अपने बच्चों का बेहतर तरीके से पालन-पोषण कर रही हैं और इस योजना को महत्वपूर्ण सहयोग मानती हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ने आर्थिक सहारा देकर उनके मातृत्व अनुभव को और भी सहज बनाया है।

जिले में व्यापक स्तर पर लाभान्वयन

महासमुंद शहरी क्षेत्र में अब तक 321 हितग्राहियों को इस योजना का लाभ मिल चुका है, जबकि जिले में कुल मिलाकर लगभग 27 हजार महिलाओं को इस योजना के माध्यम से लाभान्वित किया गया है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें