Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम तकनीक मोटोरोला ने लॉन्च किया नया टैबलेट, दमदार बैटरी और…
Moto Pad 70 Groove लॉन्च
Moto Pad 70 Groove लॉन्च
तकनीक

मोटोरोला ने लॉन्च किया नया टैबलेट, दमदार बैटरी और शानदार डिस्प्ले के साथ मिलेगा प्रीमियम अनुभव

Motorola ने भारत में अपना नया टैबलेट Moto Pad 70 Groove लॉन्च कर दिया है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, 12.1 इंच 2.5K डिस्प्ले, 10,200mAh बैटरी, 68W फास्ट चार्जिंग और JBL स्पीकर सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी कीमत 33,999 रुपये रखी गई है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 02 Aug 2026, 05:17 PM · अपडेट: 13 Sep 2026, 08:19 PM
गैजेट डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
मोटोरोला ने भारतीय बाजार में अपना नया टैबलेट Moto Pad 70 Groove लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस डिवाइस को दमदार परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिस्प्ले फीचर्स के साथ पेश किया है। टैबलेट में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे बेहतर स्पीड और मल्टीटास्किंग क्षमता प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम और JBL स्पीकर सिस्टम जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
Motorola Moto Pad 70 Groove के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 33,999 रुपए रखी गई है। यह टैबलेट कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसे फिलहाल Pantone Blue Surf कलर में लॉन्च किया है।

12.1 इंच 2.5K डिस्प्ले से लैस

Moto Pad 70 Groove में 12.1 इंच की 2.5K LCD डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 2560×1600 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। डिस्प्ले में 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस के लिए इसमें Dolby Vision, HDR10 और DCI-P3 कलर गेमट का सपोर्ट दिया गया है। आंखों की सुरक्षा के लिए डिस्प्ले को TÜV Rheinland Flicker Free, Full Care Display और Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी मिले हैं।

MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर और 2TB तक स्टोरेज 

परफॉर्मेंस के लिए इस टैबलेट में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ Arm Mali-G615 MC2 GPU मिलता है। इसमें 8GB LPDDR5 RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यूजर्स स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ा सकते हैं। यह डिवाइस एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। बैटरी के मामले में Moto Pad 70 Groove काफी मजबूत है। इसमें 10,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। ऑडियो के लिए टैबलेट में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ 9 यूनिट JBL Pro स्पीकर सिस्टम दिया गया है, जो बेहतर साउंड क्वालिटी देने का दावा करता है।

कैमरा और अन्य फीचर्स 

फोटोग्राफी के लिए Moto Pad 70 Groove के पीछे की तरफ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। टैबलेट का वजन 775 ग्राम है। इसकी मोटाई 6.8mm है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और एंबिएंट लाइट सेंसर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट मिलता है। इसके अलावा डिवाइस को धूल और पानी से बचाव के लिए IP52 रेटिंग मिली है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें