Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur electric shock: वाटर कूलर छूते ही युवक को लगा करंट, बचाने पहुंचे पुलिसकर्मी भी आया चपेट में Ganja Smuggling: ओडिशा से मप्र गांजा तस्करी कर रहे बाप-बेटे गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक का सामान जब्त Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Raipur electric shock: वाटर कूलर छूते ही युवक को लगा करंट, बचाने पहुंचे पुलिसकर्मी भी आया चपेट में Ganja Smuggling: ओडिशा से मप्र गांजा तस्करी कर रहे बाप-बेटे गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक का सामान जब्त Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले
W 𝕏 f
होम शिक्षा MP NCTE Admission: उच्च शिक्षा विभाग ने बढ़ाई आवे…
MP NCTE Admission
MP NCTE Admission
शिक्षा Featured

MP NCTE Admission: उच्च शिक्षा विभाग ने बढ़ाई आवेदन की तारीख, देखें पूरा शेड्यूल

MP NCTE Admission: सत्र 2026-27 के NCTE पाठ्यक्रमों के द्वितीय अतिरिक्त चरण की काउंसलिंग की तारीखें बढ़ा दी गई हैं। अभ्यर्थी अब 30 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग कर सकेंगे। मेरिट सूची 1 सितंबर और सीट आवंटन 2 सितंबर को होगा।

कीर्तिमान न्यूज
29 Aug 2026, 11:06 AM
ग्वालियर
MP NCTE Admission: सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में शिक्षक शिक्षा (NCTE) पाठ्यक्रमों में दाखिले की राह देख रहे छात्रों के लिए काम की खबर है। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2026-27 के लिए चलाए जा रहे 'द्वितीय अतिरिक्त चरण' (Second Additional Round) की काउंसलिंग समय-सारणी में संशोधन करते हुए तारीखें आगे बढ़ा दी हैं। अब अभ्यर्थी 30 अगस्त तक अपना रजिस्ट्रेशन और फॉर्म जमा कर सकेंगे। विभाग के इस फैसले से उन युवाओं को बड़ी राहत मिली है जो किसी वजह से अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे या दाखिले से वंचित रह गए थे।

रजिस्ट्रेशन से लेकर सीट अलॉटमेंट तक का पूरा शेड्यूल

नियमों के मुताबिक, जिन छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, उनके प्रमाण-पत्रों और दस्तावेजों का वेरिफिकेशन 31 अगस्त तक चलेगा। दस्तावेज सही पाए जाने के बाद ही 1 सितंबर को कॉमन मेरिट लिस्ट जारी होगी और 2 सितंबर को सीट अलॉटमेंट लेटर जारी किया जाएगा। जिन विद्यार्थियों को 2 सितंबर को सीट आवंटित होगी, उन्हें 2 से 7 सितंबर के बीच अपने नजदीकी हेल्प सेंटर पर उपस्थित होना अनिवार्य है। 

2 से 8 सितंबर तक प्रवेश शुल्क करना होगा जमा 

यहाँ छात्रों को अपनी टीसी (Transfer Certificate), माइग्रेशन सर्टिफिकेट और सभी मूल दस्तावेज जमा कर 'फिजिकल वेरिफिकेशन' कराना होगा। हेल्प सेंटर द्वारा लिंक इनिशिएट किए जाने के बाद ही फीस भरने की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। कॉलेज में दाखिला पक्का करने के लिए विद्यार्थियों को 2 से 8 सितंबर के बीच निर्धारित प्रवेश शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। उच्च शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई छात्र 8 सितंबर की समय सीमा तक शुल्क जमा नहीं करता है, तो उसका अलॉटमेंट रद्द कर दिया जाएगा और प्रवेश अमान्य माना जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें