Thursday, 03 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mathura Janmashtami: जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजी मथुरा, जन्मस्थान से निकली भव्य शोभायात्रा Bilaspur Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की हत्या, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Bhilai Online Fraud: पांच आरोपियों के बाद अब राजस्थान से पकड़ा गया एक और आरोपी Chhattisgarh Naxal Operation: नारायणपुर के जंगल में नक्सलियों का डंप बरामद, राइफल-कारतूस समेत विस्फोटक सामग्री जब्त Korba News: सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप Raigarh News: संदिग्ध गांजा तस्करी का शक, पुलिस की घेराबंदी के दौरान कार छोड़ भागे आरोपी Mathura Janmashtami: जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजी मथुरा, जन्मस्थान से निकली भव्य शोभायात्रा Bilaspur Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की हत्या, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Bhilai Online Fraud: पांच आरोपियों के बाद अब राजस्थान से पकड़ा गया एक और आरोपी Chhattisgarh Naxal Operation: नारायणपुर के जंगल में नक्सलियों का डंप बरामद, राइफल-कारतूस समेत विस्फोटक सामग्री जब्त Korba News: सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप Raigarh News: संदिग्ध गांजा तस्करी का शक, पुलिस की घेराबंदी के दौरान कार छोड़ भागे आरोपी
W 𝕏 f
होम शिक्षा Mungeli Municipality: जिस स्कूल में पढ़े, वहीं पह…
Rohit Shukla spiser lunsj med barna sine (Image Source: Keertiman Media)
Rohit Shukla spiser lunsj med barna sine (Image Source: Keertiman Media)
शिक्षा

Mungeli Municipality: जिस स्कूल में पढ़े, वहीं पहुंचे रोहित शुक्ला, बच्चों संग किया मध्यान्ह भोजन

Mungeli Municipality: जिस शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में रोहित शुक्ला ने अपने विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई की थी, उसी स्कूल में वे अब नगर पालिका अध्यक्ष की जिम्मेदारी के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी के साथ विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और शिक्षकों से स्कूल की जरूरतों के बारे में जानकारी ली।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
03 Sep 2026, 04:13 PM
मुंगेली
Mungeli Municipality: जिस शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में रोहित शुक्ला ने अपने विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई की थी, उसी स्कूल में वे अब नगर पालिका अध्यक्ष की जिम्मेदारी के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी के साथ विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और शिक्षकों से स्कूल की जरूरतों के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन का समय होने पर वे विद्यार्थियों के बीच बैठ गए और उनके साथ भोजन किया।

पुराने स्कूल में लौटीं यादें 

पुराने स्कूल पहुंचकर रोहित शुक्ला ने अपने विद्यार्थी जीवन से जुड़ी यादों को साझा किया। उन्होंने कहा कि इसी विद्यालय में उन्होंने पढ़ाई की है, इसलिए यहां आना उनके लिए केवल एक निरीक्षण नहीं, बल्कि पुरानी यादों से जुड़ा खास अनुभव भी है। बच्चों के साथ बैठकर भोजन करने का मौका मिलने से उन्हें अपने स्कूल के दिनों की यादें और भी ताजा हो गईं।  

स्कूल का किया निरीक्षण 

पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने जिला शिक्षा अधिकारी एलपी डाहिरे के साथ विद्यालय की शैक्षणिक और बुनियादी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन से विद्यार्थियों की पढ़ाई, शिक्षकों की उपलब्धता और कर्मचारियों से जुड़ी जरूरतों की जानकारी ली गई। विद्यालय में भौतिकी और हिंदी विषय के व्याख्याताओं के साथ सहायक ग्रेड-3 और प्यून के रिक्त पदों को भरने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई। 

बच्चों संग किया भोजन

निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन का समय होने पर रोहित शुक्ला और जिला शिक्षा अधिकारी एलपी डाहिरे विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन में शामिल हुए। भोजन मंत्र के बाद बच्चों को चावल, दाल, चना-आलू की सब्जी और अचार-पापड़ परोसा गया। भोजन की गुणवत्ता की जांच के बाद इसे संतोषजनक पाया गया और चखना पंजी में इसकी प्रविष्टि भी दर्ज की गई। अधिकारियों के बच्चों के साथ बैठकर भोजन करने से विद्यालय का माहौल भी सहज नजर आया। 

बच्चों से पूछे पहाड़े 

निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी एलपी डाहिरे ने कक्षा 6 के विद्यार्थियों से सीधे बातचीत कर उनकी शैक्षणिक स्थिति को समझने की कोशिश की। उन्होंने बच्चों से 25 तक के पहाड़े पूछे और हिंदी तथा अंग्रेजी पठन का भी परीक्षण लिया। विद्यार्थियों के जवाब सुनने के साथ उन्होंने उनकी तैयारी का जायजा लिया और पढ़ाई के प्रति उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान शिक्षकों से भी बच्चों की शैक्षणिक प्रगति को लेकर जानकारी ली गई।

कमरों की कमी होगी दूर

विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक विद्यार्थियों की संख्या और कक्षाओं की जरूरत के मुकाबले अध्यापन कक्षों की कमी की बात सामने आई। स्कूल प्रबंधन ने निरीक्षण के दौरान इस समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया। विद्यार्थियों को पर्याप्त कक्ष उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पालिका अभियंता ने अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने को लेकर आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही गई।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें