Tuesday, 01 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय हत्याकांड: गोली मारकर हत्या के बाद NH-43 पर चक्का…
गोलीकांड के बाद सड़क जाम और पीड़ित की तस्वीर
गोलीकांड के बाद सड़क जाम और पीड़ित की तस्वीर
राष्ट्रीय

हत्याकांड: गोली मारकर हत्या के बाद NH-43 पर चक्काजाम, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

अमलाई थाना क्षेत्र के रामपुर में चिकन शॉप संचालक रज्जन कहार की गोली मारकर हत्या के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने NH-43 पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
14 Jul 2026, 05:12 PM
मध्य प्रदेश

अमलाई थाना क्षेत्र के रामपुर में चिकन शॉप संचालक रज्जन कहार की गोली मारकर हत्या के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। रविवार को मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने NH-43 पर श्रीवास्तव मोड़ के पास चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारी मुख्य आरोपी राजकुमार शर्मा की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे।

हाईवे पर लगा लंबा जाम, 

चक्काजाम के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई घंटों तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। जानकारी के मुताबिक, रामपुर निवासी रज्जन कहार अपनी चिकन शॉप पर मौजूद थे।

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

गोली लगने से रज्जन कहार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

शव के साथ प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग पर अड़े लोग

हत्या से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ NH-43 पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मांग रखी कि जब तक मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक समेत वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश जारी

पुलिस ने हत्या के मामले में जांच तेज कर दी है। आरोपी राजकुमार शर्मा की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें