Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ganja Smuggling: ओडिशा से मप्र गांजा तस्करी कर रहे बाप-बेटे गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक का सामान जब्त Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Ganja Smuggling: ओडिशा से मप्र गांजा तस्करी कर रहे बाप-बेटे गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक का सामान जब्त Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम धमतरी मछली व्यापारी की हत्या : जंगल में घेरकर उतारा मौत…
मछली व्यापारी हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी
मछली व्यापारी हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी
धमतरी

मछली व्यापारी की हत्या : जंगल में घेरकर उतारा मौत के घाट, 48 घंटे में पुलिस ने खोला राज 

धमतरी जिले के मछली व्यापारी विप्लव मंडल की हत्या और लूट के मामले का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि इस वारदात को किसी बाहरी गिरोह ने नहीं, बल्कि मृतक के साथ काम करने वाले मजदूरों ने ही अंजाम दिया था। मजदूरी को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद और आपसी रंजिश के कारण आरोपियों ने पहले से योजना बनाकर व्यापारी की हत्या की और उसके बाद नकदी व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
29 Jun 2026, 03:17 PM
धमतरी

धमतरी जिले के मछली व्यापारी विप्लव मंडल की हत्या और लूट के मामले का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि इस वारदात को किसी बाहरी गिरोह ने नहीं, बल्कि मृतक के साथ काम करने वाले मजदूरों ने ही अंजाम दिया था। मजदूरी को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद और आपसी रंजिश के कारण आरोपियों ने पहले से योजना बनाकर व्यापारी की हत्या की और उसके बाद नकदी व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। 

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में विशेष जांच टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों से मिली सूचना और वैज्ञानिक जांच के आधार पर पूरे मामले की परत-दर-परत जांच की। इसी दौरान हत्या की साजिश, आरोपियों की भूमिका और लूट की पूरी कहानी सामने आ गई। 

मजदूरी बढ़ाने की मांग 

पुलिस के अनुसार विप्लव मंडल निजी फिश फार्म का संचालन करता था, जहां आरोपी मजदूरी करते थे। मजदूरी बढ़ाने की मांग पूरी नहीं होने, कथित अपमानजनक व्यवहार और गाली-गलौज से नाराज मजदूरों ने बदला लेने की ठान ली। शुरुआती योजना 25 जून को बनाई गई थी, लेकिन उस दिन मौका नहीं मिल सका। इसके बाद 27 जून को दोबारा योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया। 

जंगल में घेरकर किया हमला

जांच में पता चला कि आरोपी नगरी बाजार से मछली बेचकर लौट रहे विप्लव मंडल की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। गोरेगांव-भैंसमुड़ा मार्ग के सुनसान जंगल में घात लगाकर बैठे आरोपियों ने लकड़ी के डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मछली बिक्री की नकदी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए तथा लूटी गई रकम आपस में बांट ली।  

हत्या और लूट मामला की जांच 

पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार पर पूरे षड्यंत्र का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि दोनों विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस का दावा है कि उपलब्ध साक्ष्यों और आरोपियों के कबूलनामे के आधार पर यह स्पष्ट हो गया कि हत्या पूर्व नियोजित साजिश के तहत की गई थी।  

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें