Tuesday, 30 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
हत्या या आत्महत्या : हसदेव डैम में मिला अज्ञात युकती शव नहीं थम रहा चुनावी गुस्सा : बीरभूम में पूर्व TMC विधायक के पति पर बरसे अंडे, जनता ने घेरा तो पुलिस ने बचाया एक्शन : ओडिशा से रायपुर ले जाया जा रहा था 8.08 किलो गांजा, बस स्टैंड पर पुलिस ने दबोचा यातायात प्रभावित : सरोना फ्लाईओवर पर 6 ट्रैक्टरों से लदा ट्रेलर पलटा, 40 मिनट तक लगा जाम धमाके से कांपा हल्दिया : पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में लगी भीषण आग, 15 लोग झुलसे और हावड़ा रेल मार्ग ठप खुलासा : मजदूरी को लेकर बढ़ा विवाद, पांच मजदूरों ने मिलकर की मालिक की हत्या आरोपी गिरफ्तार हत्या या आत्महत्या : हसदेव डैम में मिला अज्ञात युकती शव नहीं थम रहा चुनावी गुस्सा : बीरभूम में पूर्व TMC विधायक के पति पर बरसे अंडे, जनता ने घेरा तो पुलिस ने बचाया एक्शन : ओडिशा से रायपुर ले जाया जा रहा था 8.08 किलो गांजा, बस स्टैंड पर पुलिस ने दबोचा यातायात प्रभावित : सरोना फ्लाईओवर पर 6 ट्रैक्टरों से लदा ट्रेलर पलटा, 40 मिनट तक लगा जाम धमाके से कांपा हल्दिया : पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में लगी भीषण आग, 15 लोग झुलसे और हावड़ा रेल मार्ग ठप खुलासा : मजदूरी को लेकर बढ़ा विवाद, पांच मजदूरों ने मिलकर की मालिक की हत्या आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना राष्ट्रीय बागवानी मिशन : आधुनिक तकनीक अपनाकर कृषक…
आधुनिक तकनीक अपनाकर कृषक ओमनारायण बने किसानों के प्रेरणा स्रोत
आधुनिक तकनीक अपनाकर कृषक ओमनारायण बने किसानों के प्रेरणा स्रोत
सरकारी सूचना

राष्ट्रीय बागवानी मिशन : आधुनिक तकनीक अपनाकर कृषक ओमनारायण बने किसानों के प्रेरणा स्रोत

राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत संचालित योजनाएं जिले के किसानों के लिए आय वृद्धि का बेहतर माध्यम बन रहा हैं। विकासखण्ड बागबाहरा के ग्राम जुनवानी खुर्द निवासी प्रगतिशील किसान ओमनारायण ध्रुव ने उद्यानिकी फसलों की वैज्ञानिक खेती अपनाकर अपने आय में अच्छी वृद्धि की है। उनकी सफलता को देखकर ग्राम एवं आसपास के क्षेत्रों के अनेक किसान भी सब्जी एवं उद्यानिकी फसलों की खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं। जिसमें किसानों की आय में भी वृद्धि हो रही है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
30 Jun 2026, 10:42 AM
महासमुंद
राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत संचालित योजनाएं जिले के किसानों के लिए आय वृद्धि का बेहतर माध्यम बन रहा हैं। विकासखण्ड बागबाहरा के ग्राम जुनवानी खुर्द निवासी प्रगतिशील किसान ओमनारायण ध्रुव ने उद्यानिकी फसलों की वैज्ञानिक खेती अपनाकर अपने आय में अच्छी वृद्धि की है।
ओमनारायण ध्रुव बताते हैं कि उनके पास कुल 2.32 हेक्टेयर सिंचित कृषि भूमि है। जिसमें वर्षभर विभिन्न उद्यानिकी फसलों का उत्पादन किया जाता है, जिससे उन्हें नियमित आय प्राप्त होती है तथा पारंपरिक खेती की तुलना में कहीं अधिक आय अर्जित कर रहे हैं। वर्ष 2025-26 में उन्होंने राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत सब्जी क्षेत्र विस्तार योजना के तहत करेला की खेती की। विभाग द्वारा उन्हें 1.00 हेक्टेयर क्षेत्र में करेला उत्पादन हेतु 24 हजार रुपये का अनुदान तथा 0.50 हेक्टेयर क्षेत्र में सपोर्ट सिस्टम स्थापना हेतु 5 हजार रुपये का अनुदान प्रदान किया गया।

आधुनिक तकनीक से बढ़ा उत्पादन 

कृषक ओमनारायण ध्रुव ने अपनी खेती में ड्रिप सिंचाई एवं कृषि यंत्रों का उपयोग कर आधुनिक तकनीकों को अपनाया, जिससे जल की बचत के साथ फसल उत्पादन में भी वृद्धि हुई। करेला फसल से उन्हें लगभग 12 टन प्रति एकड़ उत्पादन प्राप्त हुआ। फसल का विक्रय औसतन 15 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से किया गया। उत्पादन पर प्रति एकड़ लगभग 39 हजार रुपये की इनपुट लागत, 34 हजार 900 रुपये श्रमिक लागत तथा 9 हजार 900 रुपये अन्य लागत व्यय हुई। सभी खर्चों को घटाने के बाद कृषक को लगभग 96 हजार 200 रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ। 

कृषक ओमनारायण ध्रुव बने किसानों के प्रेरणा स्रोत

ओमनारायण ध्रुव ने अपनी सफलता का श्रेय राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना, उद्यानिकी विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को दिया है। उनकी सफलता को देखकर ग्राम एवं आसपास के क्षेत्रों के अनेक किसान भी सब्जी एवं उद्यानिकी फसलों की खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इससे क्षेत्र में उद्यानिकी फसलों का रकबा बढ़ने के साथ-साथ किसानों की आय में भी वृद्धि हो रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें