कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक के बाद सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने और आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य और जिला अधिकारी मौजूद रहे।
सड़कों से मवेशी हटाने का संयुक्त अभियान
रात के समय सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कलेक्टर ने सीईओ, सीएमओ, एनएचआई, पशुपालन विभाग, यातायात विभाग और नगरीय निकायों को संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों से मवेशियों को हटाने के साथ पशु मालिकों की पहचान कर उन्हें समझाइश देने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने को कहा।
ब्लैक स्पॉट सुधारने के दिए निर्देश
बैठक में चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) और नए ब्लैक स्पॉट की पहचान कर वहां आवश्यक सुधारात्मक कार्य कराने के निर्देश दिए गए। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग और नगरीय एवं ग्रामीण निकायों को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

स्कूलों के माध्यम से बढ़ेगी जागरूकता
कलेक्टर लंगेह ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों में विद्यार्थियों के माध्यम से उनके पालकों तक यातायात नियमों का संदेश पहुंचाया जाए। इससे सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी।
नियम तोड़ने पर होगी ई-चालान कार्रवाई
कलेक्टर ने यातायात विभाग को हेलमेट नहीं पहनने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने ई-चालान की कार्रवाई को प्रभावी तरीके से लागू करने को कहा, ताकि दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके।

चार नए ब्लैक स्पॉट पर सुधार कार्य
जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला ने बताया कि जिले में चार नए ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जहां दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कार्य किए जा रहे हैं। विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सभी संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा से जुड़े निर्देशों का गंभीरता से पालन करने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।