Thursday, 11 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
खुलासा : सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी की हत्या में 7 गिरफ्तार, बिहार-झारखंड कनेक्शन उजागर पुष्पा स्टाइल में तस्करी : तालाब के पानी और ज़मीन के नीचे छिपाई थी करोड़ों की अवैध लकड़ी, स्निफर डॉग ने खोला राज भीषण आग : जया ऑटोमोबाइल की तीन मंजिला बिल्डिंग धधकी खुलासा : राखड़ की आड़ में करोड़ों का लोहा पार, बीएसपी चोरी सिंडिकेट का नया राजफाश बड़ी कार्रवाई : शहीद स्मारक पार्किंग में अवैध शराब बेचता मिला आदतन बदमाश, पुलिस ने दबोचा बड़ा एक्शन : चंगोराभाठा में 4 भवनों के अवैध हिस्से ध्वस्त, टीम प्रहरी अभियान तेज खुलासा : सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी की हत्या में 7 गिरफ्तार, बिहार-झारखंड कनेक्शन उजागर पुष्पा स्टाइल में तस्करी : तालाब के पानी और ज़मीन के नीचे छिपाई थी करोड़ों की अवैध लकड़ी, स्निफर डॉग ने खोला राज भीषण आग : जया ऑटोमोबाइल की तीन मंजिला बिल्डिंग धधकी खुलासा : राखड़ की आड़ में करोड़ों का लोहा पार, बीएसपी चोरी सिंडिकेट का नया राजफाश बड़ी कार्रवाई : शहीद स्मारक पार्किंग में अवैध शराब बेचता मिला आदतन बदमाश, पुलिस ने दबोचा बड़ा एक्शन : चंगोराभाठा में 4 भवनों के अवैध हिस्से ध्वस्त, टीम प्रहरी अभियान तेज
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना NEET-2026 : 21 जून को जिले के 5 केंद्रों में परीक…
NEET-2026 परीक्षा तैयारी बैठक
NEET-2026 परीक्षा तैयारी बैठक
सरकारी सूचना

NEET-2026 : 21 जून को जिले के 5 केंद्रों में परीक्षा, 1242 अभ्यर्थी होंगे शामिल

जिले में 21 जून 2026 को NEET-2026 परीक्षा पांच केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें 1242 अभ्यर्थी शामिल होंगे। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। 1:30 बजे के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
11 Jun 2026, 11:44 AM
महासमुंद

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) का आयोजन आगामी 21 जून 2026 को जिले के पांच परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सभी केंद्राध्यक्षों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा जारी सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाए, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

बैठक में कलेक्टर ने परीक्षा केंद्रों पर बिजली, पेयजल, शौचालय तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था को भी सुचारु रखने पर बल दिया गया।

5 केंद्रों में 1242 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

परीक्षा समन्वयक संजय कंसल ने बताया कि जिले के पांच परीक्षा केंद्रों में कुल 1242 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा की अवधि 3 घंटे 15 मिनट निर्धारित की गई है। परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा परीक्षा के सफल संचालन के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी।

कानून व्यवस्था के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की नियुक्ति

परीक्षा दिवस पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा परीक्षा केंद्रों के सतत निरीक्षण के लिए विभिन्न केंद्रों में कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य पी.जी. कॉलेज, मचेवा में तहसीलदार नितिन ठाकुर, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बरोंडाबाजार में तहसीलदार ममता ठाकुर, पीएम केंद्रीय विद्यालय में तहसीलदार जुगल किशोर पटेल, स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय नेहरू चौक में तहसीलदार  हरिश कांत ध्रुव तथा शासकीय माता कर्मा महाविद्यालय मचेवा में तहसीलदार भवानी शंकर साव को कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त किया गया है।

सुबह 9 बजे से केंद्रों में मौजूद रहेंगे अधिकारी

सभी नियुक्त कार्यपालिक दण्डाधिकारी परीक्षा दिवस पर सुबह 9 बजे से अपने-अपने परीक्षा केंद्रों में उपस्थित रहेंगे। वे परीक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं, अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था की निगरानी करेंगे। साथ ही किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक समन्वय और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।Type content here...
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें